लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति चुनावः NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का मायावती करेंगी समर्थन, बसपा चीफ ने ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 10:05 IST

इस पर बोलते हुए मायावती ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘‘सर्वविदित है कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता एवं विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए अंतत: चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर बसपा चीफ मायावती ने जानकारी दी है। उन्होंने NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन करने का एलान किया है। मायावती ने इसे व्यापक जनहित एवं अपनी मुहिम के तहत लिया हुआ फैसला बताया है।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उपराष्ट्रपति के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का ऐलान किया है। बसपा मुखिया ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर इसकी औपचारिक घोषणा की है। 

मायावती ने क्या ट्वीट किया

इस मामले में मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित एवं अपनी मुहिम को ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है और मैं आज इसकी औपचारिक घोषणा कर रही हूं।" 

मायावती ने एक अन्य ट्वीट भी किया है। उन ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘सर्वविदित है कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता एवं विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए अंतत: चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होगा।" 

गौरतलब है कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। धनखड़ पूर्व में लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 

टॅग्स :मायावतीभारत के उपराष्ट्रपतिचुनाव आयोगBahujan Samaj Partyट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला