लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति चुनाव क्रॉस वोटिंगः 15 वोट मुद्दा नहीं, डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा-50 प्रतिशत शुल्क, मणिपुर हिंसा 862 दिन और मनरेगा निधि 1282 दिन पर ध्यान दे भाजपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 13:39 IST

Vice Presidential election cross voting: मणिपुर में हिंसा को 862 दिन, जेपी नड्डा निर्धारित कार्यकाल से अधिक समय से भाजपा के अध्यक्ष पद पर 967 दिन से बने हुए हैं, पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा निधि रोके 1,282 दिन हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेताओं का दावा है कि प्रतिद्वंद्वी खेमे से भी समर्थन मिला।राधाकृष्णन की बड़ी जीत विपक्ष के लिए एक झटका मानी जा रही है।अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए 15 दिन हो चुके हैं।

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ की खबरों के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने बृहस्पतिवार को कहा कि “यहा-वहां के 15 वोटों” पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सरकार को अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के 15 दिन, मणिपुर में हिंसा शुरू हुए 862 दिन, और पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा निधि रोके जाने के 1,282 दिन गिनने चाहिए। उनकी यह टिप्पणी उपराष्ट्रपति चुनाव में सी. पी. राधाकृष्णन की, उम्मीद से अधिक अंतर से जीत हासिल करने के बाद आई है। भाजपा नेताओं का दावा है कि उन्हें प्रतिद्वंद्वी खेमे से भी समर्थन मिला।

राधाकृष्णन की बड़ी जीत विपक्ष के लिए एक झटका मानी जा रही है। विपक्ष ने दावा किया था कि उसके सभी 315 सांसद एकजुट हैं और उन्होंने अपने साझा उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान किया है। ओ'ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए 15 दिन हो चुके हैं।

मणिपुर में हिंसा को 862 दिन, जे. पी. नड्डा निर्धारित कार्यकाल से अधिक समय से भाजपा के अध्यक्ष पद पर 967 दिन से बने हुए हैं, पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा निधि रोके 1,282 दिन हो चुके हैं, लोकसभा में 2,278 दिन से उपाध्यक्ष नहीं है, और प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में किसी प्रश्न का उत्तर दिए हुए 4,117 दिन बीत चुके हैं।”

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा, “इन अहम आंकड़ों के लिए मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। यहां-वहां के 15 वोट कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाए।’’ राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।

उनके पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ के संकेत मिले हैं। नतीजों की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कम से कम 15 विपक्षी सांसदों ने राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान किया। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से यह भी संकेत मिले कि कुछ विपक्षी सांसदों ने जानबूझकर अमान्य वोट डाले। 

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णनDerek O'Brienटीएमसीमणिपुरनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो