लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका साहस, शौर्य, करुणा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष आज भी मानव जाति को राह दिखाते हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडु के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म जयंती पर गुरु जी की वीरता, उनके ज्ञान को सादर प्रणाम...!’’

उन्होंने कहा,‘‘ गुरु जी का साहस, शौर्य, करुणा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष आज भी मानव जाति को राह दिखाते हैं। उनके आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।’’

नायडु ने कहा कि उन्होंने समाज की आस्थाओं और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए समाज को संगठित किया। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो