लाइव न्यूज़ :

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा पहनावे पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 15, 2022 14:27 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाने के बोल के साथ दीपिका की ड्रेस के रंग की आलोचना की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में विनोद बंसल ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म के सितारों पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वाले पठान क्या ऐसे दृश्य मुस्लिम चिन्हों के साथ किसी महिला के साथ फिल्मा सकते हैं!उन्होंने शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह देवी का अपमान है।

नई दिल्ली:शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं। गाने के रिलीज होने के बाद से ही इसकी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित हिंदू संगठन आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने गाने के दौरान दीपिका द्वारा पहने गए भगवा परिधान पर आपत्ति जताई है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाने के बोल के साथ दीपिका की ड्रेस के रंग की आलोचना की गई है। वीडियो में विनोद बंसल ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म के सितारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस्लाम को मानने वाले पठान क्या ऐसे दृश्य मुस्लिम चिन्हों के साथ किसी महिला के साथ फिल्मा सकते हैं! लव जेहादियों के बेहूदेपन की भी हद है!"

उन्होंने आगे लिखा, "भगवा को बेशर्म बता एक हिंदू महिला को भगवा लंगोट पहना कर इस्लामिक जिहादियों की कठपुतली बनते हुए दिखाना क्या बोल्ड सीन है? हिंदुद्रोह की भी हद है! बॉलीवुड को बदनाम कर उसको कलंकित करने वाले इन भाईजानों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को हिंदू समाज अब और नहीं झेल पाएगा।" उन्होंने शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह देवी का अपमान है।

बताते चलें कि बुधवार को वीर शिवाजी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतरकर मुख्य अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गाने की सामग्री ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं।

टॅग्स :विश्व हिंदू परिषदवीएचपीशाहरुख खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज