लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की जनता कांग्रेस की 'शव यात्रा' निकालेगी, 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर तो भड़का विहिप, कांग्रेस ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 07:41 IST

विहिप नेता ने कहा, ‘‘जिस दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दंगाइयों ने हनुमान जयंती जुलूस पर हमला किया, उसके अगले ही दिन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिर को ध्वस्त कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर ध्वस्तीकरण पर विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा विनोद बंसल ने कहा कांग्रेस ने चरित्र और जिहादियों के लिए उसके द्वारा बहाए जाने वाले आंसुओं को उजागर कर दिया हैः विहिप

नयी दिल्लीः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कांग्रेस को राजस्थान में दो मंदिरों को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने को लेकर आड़े हाथों लिया। विहिप ने कहा कि राज्य की जनता ईश्वर का इस तरह से ‘अपमान’ करने के लिए कांग्रेस की अंतिम यात्रा निकालेगी। यहां जारी वीडियो संदेश में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि राजस्थान के अलवर जिले में मंदिर के ध्वस्तीकरण ने कांग्रेस के ‘‘चरित्र’’ और ‘‘जिहादियों के लिए उसके द्वारा बहाए जाने वाले आंसुओं’’ को उजागर कर दिया है।

विहिप नेता ने कहा, ‘‘जिस दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दंगाइयों ने हनुमान जयंती जुलूस पर हमला किया, उसके अगले ही दिन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिर को ध्वस्त कर दिया।’’ बंसल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पर भी राजस्थान में ध्वस्तीकरण पर कथित तौर पर एक भी शब्द नहीं बोलने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘जब दंगाइयों पर बुलडोजर चलता है तो कांग्रेस के राजकुमार विदेश से ट्वीट करते हैं और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दंगाइयों से मिलने जाते हैं, लेकिन राजस्थान में इस 300 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण पर एक शब्द नहीं बोलते।’’

विनोद बंसल ने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस का चरित्र और जिहादियों के लिए बहते आंसू उजागर हो गए हैं।’’ बसंल ने कहा, ‘‘हिंदू समाज अब और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस को समझना चाहिए कि जिस तरह से उसने भगवान का अपमान किया है, उसके लिए राजस्थान की जनता उसकी ‘शव यात्रा’ निकालेगी।’’ गौरतलब है कि अलवर जिले के राजगढ़ इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान दो मंदिरों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया गया था, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। 

उधर, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो साझा किया और कहा, "करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना - यही कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता है।" कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर इस अभियान का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। ’ 

डोटासरा ने बताया कि ‘2018 में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को हटाने का दबाव बनाया था। राजगढ़ में भाजपा का निकाय बोर्ड है। इसकी अध्यक्षता सतीश गुहारिया कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित किया गया''। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस सरकार में मंदिरों के साथ छेड़छाड़ नहीं होती, यह भाजपा का एजेंडा रहा है। 'राजस्थान में भाजपा शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कई मंदिर तोड़े गए। गुजरात में भी कई मंदिरों को गिराया गया। यह भाजपा और आरएसएस हैं जो इन मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं।"

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राजस्थानRajasthan CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार