लाइव न्यूज़ :

गाय के पेट से डॉक्टर ने निकाला लोहे की कील और 35 किलो प्लास्टिक की थैलियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 16:24 IST

​​​​​​​डॉ. काटे ने जब ऑपरेशन शुरू किया तो आंत में प्लास्टिक की थैलियों का गुच्छा लगातार निकलता रहा. कील, नट-बोल्ट सहित कई चौंकाने वाली चीजें निकलीं.

Open in App

पाबंदी के बावजूद प्लास्टिक की थैलियों का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है. हालत यह है कि कचरे में पड़ी थैलियां बेजुबां प्राणियों के लिए जानलेवा साबित होने लगी हैं. बीमार और अधमरी स्थिति में पहुंच चुकी अंबाझरी परिसर की एक गाय के पेट से 35 किलो के करीब प्लास्टिक की थैलियां, लोहे के नट-बोल्ट, कील, नॉयलॉन के मांजे का गुच्छा, चप्पल के टुकड़े आदि निकले हैं.गाय सात महीने के गर्भ से भी है. ऐसे में यह सर्जरी काफी जटिल थी. फिर भी मनपा के पशु निवारा केंद्र, भांडेवाड़ी के पशु चिकित्सक डॉ. मयूर काटे ने इस गाय का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन सफल रहा. पर गाय काफी कमजोर हो चुकी है क्योंकि उसके पेट में लंबे समय से प्लास्टिक की थैलियां जमा हो रही थीं.मौंदे नामक व्यक्ति की गाय सात महीने के गर्भ से है. फिर भी उसने लंबे समय से खाना बंद कर दिया था. पेट भी काफी फूलने लगा था. डॉ. काटे ने उसकी जांच की और दवा-इंजेक्शन देने पर वह कुछ समय ठीक रहती थी, फिर बीमार हो जाती थी. आखिरकार उसके ऑपरेशन का निर्णय लिया गया. गर्भवती होने की वजह से ऑपरेशन गंभीर था. फिर भी गाय के मालिक मौंदे ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए.डॉ. काटे ने जब ऑपरेशन शुरू किया तो आंत में प्लास्टिक की थैलियों का गुच्छा लगातार निकलता रहा. कील, नट-बोल्ट सहित कई चौंकाने वाली चीजें निकलीं. आंत साफ कर गाय की सर्जरी पूरी हुई, पर गाय काफी कमजोर हो चुकी है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज