लाइव न्यूज़ :

अटल को श्रद्धांजलि देने के लिए कुलदीप नैयर ने लिखा था आलेख, लेकिन अफसोस ये हो ना सका...

By भाषा | Updated: August 23, 2018 23:29 IST

कुलदीप नैयर के बेटे राजीव नैयर ने कहा, ‘‘उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा की हो चुकी थी, लेकिन अपने आखिरी दिन भी वह काम कर रहे थे।’’

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: जानेमाने पत्रकार कुलदीप नैयर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक आलेख लिखा था, लेकिन अफसोस कि वह आलेख प्रकाशित होने से पहले ही नैयर का निधन हो गया और अब उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

कुलदीप नैयर के बेटे राजीव नैयर ने कहा, ‘‘उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा की हो चुकी थी, लेकिन अपने आखिरी दिन भी वह काम कर रहे थे। उनके निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन कम से कम उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांसें ली।’’

राजीव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वाजपेयी के निधन के बाद वह (कुलदीप नैयर) उन पर एक आलेख लिख रहे थे। उन्होंने आलेख पूरा लिख लिया था और इसे सभी सिंडीकेट वाले प्रकाशकों के पास भेजा जाना था। लेकिन अवश्यंभावी चीज हो गई। दुर्भाग्य है कि वह जिस आलेख को प्रकाशित कराने की योजना बना रहे थे, उसके प्रकाशित होने से पहले उनके लिए ही श्रद्धांजलियां लिखी जा रही हैं।

कुलदीप नैयर का जन्म पंजाब के सियालकोट में 14 अगस्त 1923 तो हुआ था। उनके पिता का नाम गुरबख्श सिंह और मां पूरन देवी थी। उन्होंने लाहौर के फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से बीए (ऑनर्स) और लॉ कालेज से एलएलबी की पढ़ाई की। 1952 में उन्होंने नॉर्दवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। करियर के शुरुआती दिनों में नैयर उर्दू पत्रकारिता करते थे। बाद में उन्होंने अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन का संपादन किया और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। उन्होंने 80 से ज्यादा अखबारों के लिए 14 भाषाओं में लेख लिखे हैं। 23 अगस्त 2018 को दिल्ली में उनका निधन हो गया।

कुलदीप नैयर ने 'बिटवीन द लाइन्स', ‘डिस्टेण्ट नेवर : ए टेल ऑफ द सब कॉनण्टीनेण्ट', ‘इण्डिया आफ्टर नेहरू', ‘वाल एट वाघा, इण्डिया पाकिस्तान रिलेशनशिप', ‘इण्डिया हाउस', ‘स्कूप' ‘द डे लुक्स ओल्ड' जैसी कई किताबें लिखी थीं। सन् 1985 से उनके द्वारा लिखे गये सिण्डिकेट कॉलम विश्व के अस्सी से ज्यादा पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।

टॅग्स :कुलदीप नैयरअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज