लाइव न्यूज़ :

मलयाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता केटीएस पदनायिल का निधन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 11:21 IST

Open in App

कोच्चि, 22 जुलाई मलयाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता केटीएस पदनायिल का यहां एक अस्पताल में उम्र संबंधी परेशानियों के चलते निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पदनायिल का 19 जुलाई से ‘इंदिरा गांधी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल’ में इलाज चल रहा था।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें ‘कार्डियक केयर यूनिट’ में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह छह बजकर चार मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दशकों पहले थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले पदनायिल ने ‘अनियन बावा चेटन बावा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 60 से अधिक फिल्में की। उनके हास्य किरदारों के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शिक्षा मंत्री वी सिवानकुट्टी ने पदनायिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज