लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी जीप, अब तक 8 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 20:39 IST

Open in App

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकास खंड के घेस गांव के समीप एक जीप के खड्डे में गिर जाने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अभी भी एक लोगों की लापता होने की खबर है।

एएनआई न्यूज एजेंसी ने एसडीआरएफ के एसपी त्रिप्ती भट्ट ने बताया कि एक जीप खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, इससे पहले पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य के लिये पुलिस और प्रशासन का दल घटनास्थल के लिये रवाना कर दिया गया है । घटना का विस्तृत विवरण अभी पता नहीं चला है । 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल 'एसडीआरएफ' की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान चमोली के बलाड गांव के निवासी जसबीर सिंह (32), सुरेंद्र सिंह (30), मदन सिंह (60), दरबान सिंह (48), मदन सिंह (38), कैलाश सिंह (40), गोपाल सिंह (35) और धर्म सिंह (55) के रूप में हुई हैं जबकि जय सिंह दानू (48) लापता है । पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर हेल्थ सेंटर के लिये भेजा गया है। घायलों में चालक भी शामिल है।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल