लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में किसान की ठंड से मौत, वसुंधरा ने कहा-सत्ता के मद में चूर सरकार, गहलोत कर रहे गांधी परिवार की चाटुकारिता

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 31, 2018 16:41 IST

वसुंधरा राजे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लिया है और गहलोत सरकार की किसानों के प्रति संवेदना खत्म होना बताया है।

Open in App

राजस्थान के झालरापाटन क्षेत्र में ठंड से हुई एक किसान की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लिया है और गहलोत सरकार की किसानों के प्रति संवेदना खत्म होना बताया है। साथ ही साथ गहलोत को गांधी परिवार की चाटुकारिता करना बताया है। 

वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर गहलोत सरकार पर हमला बोलने के लिए लगातार दो ट्विट किए। जिसमें उन्होंने लिखा, 'सत्ता के मद में चूर गहलोत सरकार की किसानों के प्रति संवेदना खत्म हो चुकी है। झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव के मोहनलाल लोधा की रात में सिंचाई के दौरान ठंड लगने से मौत हो गई। किसानों की सरकार और किसानों का मुख्यमंत्री का ढोल पीटने वाले राहुल गांधी के मुख से अब एक शब्द भी नहीं निकला।'उन्होंने कहा, 'किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले अशोक गहलोत को भी इनकी पीड़ा नहीं नजर आती। आएगी भी कैसे, 16 दिन के कार्यकाल में 11 दिन तो मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘एक परिवार’ की चाटुकारिता में लगा दिए।'इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्विट में लिखा, 'वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी साझा जिम्मेदारी है। इस दिशा में क़दम उठाते हुए हमने राजस्थान में पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही बुजुर्ग यात्री के सहयोगी को भी किराये में 50% की छूट देना का काम किया।'आपको बता दें, गोविंदपुरा गांव में शनिवार (29 दिसंबर) को खेत में पानी लगाने गए किसान मोहनलाल लोधा की ठंड लगने से मौत हो गई थी। उनकी उम्र 55 साल की थी। खबरों की मानें तो मोहनलाल को किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी और वह एकदम स्वस्थ थे। 

टॅग्स :वसुंधरा राजेअशोक गहलोतराजस्थान सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह