लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, उठाया बीपीएससी पेपर लीक का मुद्दा, की नए सिरे से जांच की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2022 16:09 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी है, जिसमें उन्होंने बीपीएससी धांधली पर ध्यान दिलाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वो तत्काल बीपीएससी के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करते हुए फर्जीवाड़े की नये सिरे से जांच कराएं। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद वरुण गांधी ने बीपीएससी फर्जीवाड़े में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी चिट्ठी में लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल बीपीएससी के अध्यक्ष को निलंबित करेंबीपीएससी पेपर लीक से संबंधित दोषियों के खिलाफ सीएम लें कड़ा एक्शन

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में हई धांधली पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को लिखी चिट्ठी में बीपीएससी धांधली पर ध्यान दिलाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वो तत्काल बीपीएससी के अध्यक्ष को निलंबित करते हुए फर्जीवाड़े की नये सिरे से जांच कराएं। 

इसके साथ ही गांधी ने मुख्यमंत्री कुमार से मांग की है कि वो पेपर लीक से संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लें, जो छात्रों के भविष्य के साथ भ्रष्टाचार का गंदा खेल खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच गंभीर तरीके से होनी चाहिए ताकि छह लाख छात्रों का भविष्य खराब न हो और उन्हें इस मामले में इंसाफ मिले।

बिहार की बाबू व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी करते हुए वरुण गांधी ने अपने पत्र में कहा कि भ्रष्ट सिस्टम के कारण और नाकाबिल अधिकारियों की वजह से बीपीएससी परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के सपनों पर कुठाराघात हुआ है और इससे उनके मनोबल को काफी धक्का पहुंचा है।

इसके अलावा भाजपा सांसद गांधी ने कहा, "इस मामले में मैंने कई छात्रों से बात की है और उनकी ओर से मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आप बीपीएससी अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करके इस फर्जीवाड़े के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करें और साथ ही परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा भी जल्द करें।"

मालूम हो कि पिछले महीने बिहार लोक सेवा आयोग के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद छात्रों द्वारा इस मामले में काफी हंगामा किया गया था। जिसके कारण बिहार सरकार ने बिहार सिविल सेवा की (प्री) परीक्षा को रद्द कर दी थी।

परीक्षा के दिन दोपहर में परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले प्रश्न पत्रों के लीक पेपर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

घटना के फौरन बाद आनन-फानन में नीतीश सरकार ने परीक्षा कैंसिल करते हुए मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया था, जो अभी भी मामले की जांच कर रही है। 

एसआईटी ने अपनी जांच में परीक्षा पेपर लीक कराने वाले एक संगठित गिरोह के भंडाफोड़ का भी दावा किया है और साथ ही कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :वरुण गांधीनीतीश कुमारबिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो