लाइव न्यूज़ :

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे ने इन परिवारों को दिया जीवन भर का गम, परिजनों के आंखों में सूख गए आंसू

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 16, 2018 09:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम गिरने से मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

लखनऊ, 16 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए और जीवनभर के लिए दर्द दे गए हैं। मंगलवार को जब सुबह उठे होंगे तो यह नहीं सोचा होगा कि आज उनके जीवन का आखिरी दिन है और शाम तक इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। परिजनों को जब इस हादसे की खबर लगी तो आंखों में आंसू सूख गए।

सपना तो सपना ही रह गया

इस हादसे में जिन परिवारों को गम मिला है उनमें बिहार के छपरा जिले के रहने वाले राम बहादुर सिंह का भी परिवार है। वह बनारस के सिंडिकेट बैंक में कार्यरत थे। निर्माणाधीन पुल गिरने की वजह से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के समय रामबहादुर वैभव और अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे क्योंकि बेटा कोटा में इंजीनियर बनने के लिए तैयारी कर रहा था। उसका इंजीनियर बनने का ख्वाब अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें-वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 20, जांच समिति के प्रमुख ने किया घटनास्थल का दौरा

कार खरीदकर निकले ही थे कि हो गए हादसे के शिकार

बस्ती जिले के रहने वाले अश्विनी ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि जिस कार को वह खरीद रहा है वो इतना दुख देकर जाएगी। जैसे ही कार शोरूम से खरीदकर चंद कदम चले थे कि पुल की बीम उसके ऊपर आ गिरा, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर के बुझ गए चिराग

इस हादसे ने गाजीपुर  के सहेड़ी गांव के खुशहाल राम के चिराग बुझा दिए। खुशहाल राम अपने बेटों के साथ वाराणसी आए थे। उन्हें अपने बेटे का इलाज करवाना था, जिसके लिए बोलेरो गाड़ी किराए पर करके लाए थे और उसी के ऊपर बीम गिर गया, जिससे पिता खुशहाल राम और उनके बेटे संजय और शिवबचन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे में 20 लोगों की हुई मौतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम गिरने से मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने घटना की जाँच के लिए जाँच समिति की गठन किया। जाँच समिति के प्रमुख राज प्रताप सिंह ने बुधवार (16 मई) को घटनास्थल का मुआयना किया। मंगलवार (15 मई) शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गये। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से कर रहा था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज