लाइव न्यूज़ :

वराणसी फ्लाईओवर हादसा: अंतरिम जांच रिपोर्ट में सामने आई हादसे की वजह, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 18, 2018 13:35 IST

इस हादसे में मरने वालों की 20 हो चुकी है। मंगलवार (15 मई) शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गये।

Open in App

वाराणसी 18 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे की अंतरिम जांच रिपोर्ट सामने आ गई है।  जांच रिपोर्ट में  उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक( एमडी) राजन मितल के अलावा पांच अन्य अधिकारियों को इस हादसे के लिए दोषी पाया गया है। 

अंतरिम जांच रिपोर्ट में एमडी राजन मित्तल के अलावा मुख्य परियोजना प्रबंधक एससी तिवारी, परियोजना प्रबंधक के आर सूदन, पूर्व परियोजना प्रबंधक गेंदालाल, सहायक परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह, अवर परियोजना प्रबंधक लाल चंद और राजेश पॉल दोषी पाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा के निर्देश दिए हैं।  

 जांच की अतंरिम रिपोर्ट में  ये है हादसे की वजहें

- वाराणसी में बन रहे फ्लाईओवर का डिजाइन विभागीय अधिकारी द्वारा अनुमोदित नहीं था

- जांच में यही भी पाया गया है कि कॉलम के बीच में ढाली गईं बीमों को क्रॉस बीम्स से टाई नहीं किया गया था।

- इसके साथ ही बीम्स की गुणवत्ता का कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि बीम्स को बनाने में जो सीमेंट, सैंड और ग्रिट का अनुपात मानक होता बै, वह भी सही नहीं था। 

- इसके साथ ही ढाली गई कंक्रीट के निर्माण की भी कोई चेकलिस्ट उपलब्ध नहीं है और बीम्स की गुणवत्ता की जांच अधिकारियों से नहीं कराई गई थी। 

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: कंस्ट्रक्शन कंपनी पर फरवरी में दर्ज हुई थी FIR, सोता रहा प्रशासन

बता दें कि जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों को रिपोर्ट आने के पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।  FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने सेतु निगम में जाकर पूछताछ की है और इन अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस हादसे में मरने वालों की 20 हो चुकी है। मंगलवार (15 मई) शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गये। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से कर रहा था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर