लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी मंदिर भगदड़: उच्च स्तरीय जांच समिति इन तीन बिंदुओं पर करेगी काम, एक सप्ताह के भीतर सौंपेगी रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2022 21:02 IST

इस समिति में प्रधान सचिव (गृह), पुलिस एडीजी (जम्मू) और जम्मू के संभागीय आयुक्त होंगे। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजांच समिति में होंगे प्रधान सचिव (गृह), पुलिस एडीजी (जम्मू) और जम्मू के संभागीय आयुक्तमृतकों के लिए 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा 

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी मंदिर भगदड़ की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में प्रधान सचिव (गृह), पुलिस एडीजी (जम्मू) और जम्मू के संभागीय आयुक्त होंगे। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

उच्च स्तरीय जांच समिति करेगी ये तीन काम

उपराज्यपाल के द्वारा गठित समिति को मुख्य तीन काम करने को कहा गया है। इसमें पहला काम है समिति मामले में यह पता लगाएगी की यह घटना क्यों घटी? घटना का कारण क्या था? दूसरा ये कि इस मामले की चूक के क्या बिंदू थे और इसका जिम्मेदार कौन है? वहीं तीसरे काम के रूप में समिति से अपनी रिपोर्ट में यह बताएगी कि ऐसे क्या कदम लिए जाएं जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे।  

मृतकों के लिए 10 लाख और घायलों मिलेंगे 2 लाख रुपये 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकों और घायलों के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा। 

पुलिस ने बताया घटना का कारण

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरमनोज सिन्हाJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल