लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे शताब्दी और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों को करेगी वैक्यूम बायो टॉयलेट लैस

By भाषा | Updated: November 8, 2019 20:22 IST

ट्रेनों में बायो-टॉयलेट शौचालय के नीचे स्थापित किए जाते हैं और मानव अपशिष्ट को उनमें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में एनारोबिक बैक्टीरिया मुख्य रूप से मानव अपशिष्ट को तरल एवं जैव गैसों में परिवर्तित करते हैं, जिसे क्लोरीनीकरण के बाद छोड़ दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) अपनी प्रतिष्ठित शताब्दी और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में जल्द ही 130 वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने वाली है। इस वैक्यूम बायो टॉयलेट को आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) अपनी प्रतिष्ठित शताब्दी और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में जल्द ही 130 वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने वाली है। इस वैक्यूम बायो टॉयलेट को आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित किया गया है। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, इन वैक्यूम बायो-टॉयलेट की विशेषता यह है कि वैक्यूम प्रेशर की मदद से शीघ्रता से मल टैंक में चला जायेगा जिससे दुर्गन्ध नहीं आयेगी और बहुमूल्य पानी की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेनों में बायो-टॉयलेट शौचालय के नीचे स्थापित किए जाते हैं और मानव अपशिष्ट को उनमें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में एनारोबिक बैक्टीरिया मुख्य रूप से मानव अपशिष्ट को तरल एवं जैव गैसों में परिवर्तित करते हैं, जिसे क्लोरीनीकरण के बाद छोड़ दिया जाता है। इस प्रकार मानव अपशिष्ट रेलवे पटरियों पर नहीं गिरता।

सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे इलाहाबाद, कानपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, फफूंद, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर सघन मशीनीकृत सफाई की जा रही है तथा शीघ्र ही प्रमुख स्टेशनों पर बोतल क्रशिंग मशीनें भी लगायी जायेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे अपने समस्त यात्रियों से अनुरोध करता है कि बायो-टॉयलेट में बोतलों, पॉलिथीन, नैपकिन, कागज या प्लास्टिक के कप, कपड़ा, गुटखा पाउच, सिगरेट या बीड़ी जैसी कोई भी इन-ऑर्गेनिक सामग्री न डालें क्योंकि इससे बायो-टॉयलेट के चोक होने की आशंका रहती है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?