लाइव न्यूज़ :

पहली बार एक दिन में वैक्सीनेशन 3 लाख के पार, देश में 19.5 लाख को लगी वैक्सीन

By एसके गुप्ता | Updated: January 25, 2021 20:23 IST

सोमवार रात 7 बजकर 10 मिनट तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1950183 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। जिसके लिए 35785 सत्रों का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कोविन एप के साथ-साथ वैक्सीन अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। जिससे स्वास्थकर्मी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। इसके चलते वैक्सीनेशन अभियान ने जोर पकड़ा है और सोमवार से लगभग वैक्सीनेशन सत्रों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।

वैक्सीनेशन अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। देश में अभी तक 19.5 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सोमवार को पहली बार देश में एक दिन में 334679 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। केंद्र की ओर से वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत करते हुए यह टारगेट रखा गया था कि एक दिन में 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 

लेकिन अभियान के 9वें दिन सरकार को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है कि एक दिन में 3 लाख से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 348 लोगों पर वैक्सीन लगने के बाद हल्का फुल्का साइड इफेक्ट देखने का मिला। लेकिन किसी भी व्यक्ति की वैक्सीन लगने के कारण मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहली बार एक दिन में 7171 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए गए। यह सत्र पूरे देश में आयोजित किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन अभियान एक साथ चला हो। सोमवार से 12 के स्थान पर देश के 19 राज्यों में कोवाक्सीन वैक्सीन लगने लगी है।

अब तक महाराष्ट्र में 135609, आंध्र प्रदेश में 155453, गुजरात में 91110, दिल्ली में 33219, कर्नाटका में 210119, उड़ीसा में 177090, राजस्थान 119161, उत्तर प्रदेश में 123761,पश्चिम बंगाल में 121615 और गोवा में 1796 लोगों को अभी तक वैक्सीन लगाई गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल