लाइव न्यूज़ :

JNU वीसी जगदीश कुमार एक गैंग के सरगना की तरह व्यवहार करते हैं: कैंपस हमले पर छात्र संघ   

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 10:36 IST

छात्र संघ का कहना है कि जो लोग इस विश्वविद्यालय को बदनाम करने और नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं वे सफल नहीं होंगे .. जेएनयू हमेशा जीवित रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र संघ ने कहा कि अच्छा होगा कि यूनिवर्सिटी वीसी  को मानव संसाधन मंत्रालय हटा दें।छात्र संघ का कहना है कि इन घटनाओं के लिए कहीं न कहीं वीसी ही जिम्मेदार है।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में रविवार शाम को बाहरी असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा किए गए हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने वीसी जगदीश कुमार पर हमला कर दिया है। अपने यूनिवर्सिटी के वीसी के बारे में छात्रों ने कहा कि वह किसी गैंग के सरगना की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 

एचटी के मुताबिक, जेएनयूएसयू ने कहा, "हॉस्टल फीस वृद्धि के विरोध में हो रहे आंदोलन को रोकने के लिए बाहर से और विशेष रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के गुंडों को बुलाया गया था। 

छात्र संघ का कहना है कि इन घटनाओं के लिए कहीं न कहीं वीसी ही जिम्मेदार है। यही वजह है कि छात्रों ने वीसी जगदीश कुमार के इस्तीफा की मांग की है। छात्र संघ ने कहा कि अच्छा होगा कि यूनिवर्सिटी वीसी  को मानव संसाधन मंत्रालय हटा दें। इसके ही छात्र संघ का कहना है कि जो लोग इस विश्वविद्यालय को बदनाम करने और नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं वे सफल नहीं होंगे .. जेएनयू हमेशा जीवित रहेगा।

छात्रों ने यह भी कहा कि एम जगदीश कुमार यूनिवर्सिटी में अपने मन की बात छात्रों व प्रशासन पर थोपने के लिए एक सरगना की तरह व्यवहार करते हैं। इस हिंसा के लिए छात्र संघ ने वीसी को ही जिम्मेदार बताया है।

हालांकि, प्रशासन ने हॉस्टल शुल्क वृद्धि का विरोध करने वाले छात्रों को दोषी ठहराया है। यूनिवर्सिटी ने हिंसा के लिए एक सेमेस्टर पंजीकरण बहिष्कार को मुख्य वजह बताया है।

हालांकि वीसी ने ट्वीट कर कहा, “जेएनयू प्रशासन जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा में चोटिल हुए छात्रों की पीड़ा को समझता है। जेएनयू प्रशासन परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा करता है।" 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज