लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशी: गंगोत्री के पास हिमस्खलन की चपेट में आया आईटीबीपी जवानों का खोजी दल, एक की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 17:20 IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।एक जवान की मौत, हिमस्खलन के दौरान आयी चोटों के चलते मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास 21 हजार 890 फुट की ऊंची चोटी पर आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों का एक खोजी दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस आपदा में एक जवान की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगदुस और अर्द्धसैनिक बल का एक अन्य पर्वतारोही शुक्रवार को 21,890 फुट की ऊंचाई पर गंगोत्री चोटी के समीप हिमस्खलन में फंस गया।

पर्वतीय-युद्ध प्रशिक्षित बल के कुशल पर्वतारोही वांगदुस को उनके सहकर्मियों ने बचा लिया लेकिन हिमस्खलन के दौरान आयी चोटों के चलते उनकी मौत हो गयी। ये पर्वतारोही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के 25 सदस्यीय माउंट गंगोत्री अभियान दल का हिस्सा थे जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 21 सितंबर को शुरू हुआ था।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि वांगदुस बल के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोहियों में से एक थे। वह लद्दाख के रहने वाले थे। आईटीबीपी चीन के साथ 3,488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा में तैनात प्रमुख बल है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तराखण्डहिमस्खलनआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज