लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः 31 मार्च को उत्तराखंड के भीतर आवागमन की छूट निरस्त

By भाषा | Updated: March 30, 2020 02:15 IST

Uttarakhand: गृह मंत्रालय के निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में भी आवाजाही को रोके जाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लॉकडाऊन को लागू करना है जिससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है। 

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण रास्ते में ही फंस गये लोगों को 31 मार्च को राज्य के भीतर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दी गयी छूट अब निरस्त कर दी गयी है । रावत ने कहा कि इस व्यवस्था को गृह मंत्रालय द्वारा रविवार जारी निर्देशों के बाद निरस्त कर दिया गया है। 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण रास्ते में ही फंस गये लोगों को 31 मार्च को राज्य के भीतर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दी गयी छूट अब निरस्त कर दी गयी है । रावत ने कहा कि इस व्यवस्था को गृह मंत्रालय द्वारा रविवार जारी निर्देशों के बाद निरस्त कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में भी आवाजाही को रोके जाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लॉकडाऊन को लागू करना है जिससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है। 

रावत ने कहा, 'केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के बाद उत्तराखंड में 31 मार्च को अंतरजनपदीय परिवहन सेवा खुली रहने का आदेश वापस लिया जाता है। आप लोग जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें । आपके लिए आवश्यक वस्तुओं की उचित व्यवस्था है। आपको हुई असुविधा के लिये क्षमा चाहता हूं।' 

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली और चंडीगढ़ में पढाई और रोजगार धंधे के लिए रह रहे लेकिन लॉकडान के चलते फंस गये लोगों से दिल्ली और चंडीगढ़ में वैकल्पि व्यवस्था की है। 

नयी दिल्ली में हिमाचल भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे लोग दिल्ली में 9868539423 और 8802803672 तथा चंडीगढ़ में 8146313167 एवं 9988898009 पर मदद के लिए संपर्क कर सकते है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियात्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज