लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन, 2 दुकानें और ढाबे बहे, 3 लोगों की मौत, 17 लापता

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2023 13:35 IST

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले थे। हालांकि रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग थे।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्राग जिले के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग लापता हैं। गौरतलब है कि पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, स्थानीय प्रशासन की एक टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के 100 जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाले थे। हालांकि रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द कर दिया गया।

धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने  एक बयान में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। अब तक 17 लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है। सभी एजेंसियां मौके पर हैं...अभी हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना है। प्रशासन द्वारा पूरी मदद की जा रही है। SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह