लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand rains: चारधाम यात्रा रोकी गई, IMD का राज्य में 'भारी बारिश' को लेकर रेड अलर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: July 7, 2024 13:15 IST

Uttarakhand rains: मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा के लिए पहुंच गए हैं, वे मौसम साफ होने तक विश्राम करें।

Open in App
ठळक मुद्देचारधाम यात्रा रोकी गई- आएमडीगढ़वाल आयुक्त ने भी इसे लेकर एहतियात बरतने की अपील श्रद्धालुओं से की हैदूसरी तरफ आईएमडी ने भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है

Uttarakhand rains: लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के खतरे के निशान पार करने से राज्य में बाढ़, भूस्खलन जैसे हालात के बीच मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा के लिए पहुंच गए हैं, वे मौसम साफ होने तक विश्राम करें। अन्यथा आपको नुकसान होगा और कहीं भी, कुछ भी अनहोनी होने की आशंका है। 

उत्तराखंड में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 7 एवं  8 जुलाई, 2024 को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 

मौसम एजेंसी ने आज और कल उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है।

आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मौसम विभाग की 7-8 जुलाई को गढ़वाल मंडल में भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए, सभी भक्तों से आग्रह किया जाता है कि वे 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा शुरू न करें।" गढ़वाल आयुक्त ने तीर्थयात्रियों को खराब जलवायु परिस्थितियों के बीच अपनी आगे की यात्रा शुरू करने से पहले मौसम साफ होने तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी।

पिछले कई दिनों में, उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ है। परिणामस्वरूप, बद्रीनाथ की ओर जाने वाला राजमार्ग पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

दूसरी तरफ जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास पड़ने वाले मोहन क्षेत्र में बना एक पुल ध्वस्त हो गया। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स उत्तराखंड में बने इस पुल की तुलना बिहार में पिछले दिनों गिरे पुल से करते हुए कह रहे हैं कि हमारा उत्तराखंड बिहार से कम थोड़े है।

IMD की संभावनाआईएमडी ने कहा, "07 जुलाई को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) के साथ अत्यधिक भारी वर्षा (> 204.4 मिमी) होने की संभावना है।"

वहीं, बीते शनिवार को दो तीर्थयात्री मोटरसाइकिल से निकले तो, लेकिन कुछ ही दूर पर पहाड़ के गिरने से वे दब कर मौत का शिकार हो गए। यह हादसा तब हुआ, जब हैदराबाद से आए दोनों तीर्थयात्रा स्थल जा रहे थे। इस दौरान सामने आया कि चमौली जिले में कर्णप्रयाग क्षेत्र में बहुत ज्यादा भूस्खलन की घटना हुई है।

टॅग्स :उत्तराखण्डChar Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीगडवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज