लाइव न्यूज़ :

विवाहित महिला को अपने पति से अलग रहने की अनुमति प्रदान की, उत्तराखंड उच्च न्यायालय का फैसला, जानें आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2023 11:23 IST

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने महिला को यह अनुमति दी।

Open in App
ठळक मुद्देजिम ट्रेनर की पत्नी अदालत में पेश हुई।अपने पति, 10 वर्षीय पुत्री और छह वर्षीय पुत्र को छोड़ दिया है। हरियाणा के फरीदाबाद में अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ रह रही हैं।

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक विवाहित महिला को अपने पति से अलग रहने की अनुमति प्रदान कर दी। देहरादून के एक जिम ट्रेनर द्वारा अपनी लापता पत्नी के लिए दायर की गयी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने महिला को यह अनुमति दी।

सुनवाई के दौरान जिम ट्रेनर की पत्नी अदालत में पेश हुई और कहा कि उसने अपने पति, 10 वर्षीय पुत्री और छह वर्षीय पुत्र को छोड़ दिया है और अब वह हरियाणा के फरीदाबाद में अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ रह रही हैं जिसके साथ उसे सोशल मीडिया पर देखा गया था।

उसने अदालत को यह भी सूचित किया कि उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। सैंतीस वर्षीय महिला के फरीदाबाद के एक व्यक्ति के साथ विवाहेत्तर संबंध बन गए और उसने सात अगस्त 2022 को अपने परिवार को छोड़ दिया था।

इसके बाद से वह फरीदाबाद में रहने लगी और लौटने से इनकार कर दिया। उसके पति ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अपनी पत्नी को अदालत में पेश किए जाने तथा उसे फरीदाबाद निवासी व्यक्ति की ‘अवैध कैद’ से रिहा कराने की प्रार्थना की थी।

चार मई को उच्च न्यायालय ने देहरादून और फरीदाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को महिला को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए थे। महिला ने अदालत में पेश होकर कहा कि वह फरीदाबाद अपनी मर्जी से गई थी।

टॅग्स :उत्तराखण्डकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह