लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी कहां से दोबारा लड़ेंगे चुनाव? सीएम के लिए 5 विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 20:01 IST

धामी के लिए सीट छोड़ने का जिन्होंने ऐलान किया है उनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर के मोहन सिंह मेहरा, लालकुंआ डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, रूड़की के प्रदीप बत्रा और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधामी के लिए अब तक 5 विधायक कर चुके हैं अपनी सीट छोड़ने की पेशकशखटीमा सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से करीब 7 वोटों से हारे हैं धामी बीजेपी ने इस बार सीएम धामी के नेतृत्व पर लड़ा था चुनाव

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी दोबारा उत्तराखंड राज्य के सीएम होंगे। सोमवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें दोबारा से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उत्तराखंड के पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया है। अब सवाल है ये है कि धामी को दोबारा से चुनाव में उतरकर विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। उनके लिए कोई सीट खाली करवाई जाएगी। 

धामी के लिए अब तक 5 विधायक कर चुके हैं अपनी सीट छोड़ने की पेशकश

अपने सीएम के लिए अब तक पांच विधायकों ने अपनी सीट को छोड़ने की पेशकश कर दी है, इनमें एक विधायक तो निर्दलीय है। मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का जिन्होंने ऐलान किया है उनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर के मोहन सिंह मेहरा, लालकुंआ डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, रूड़की के प्रदीप बत्रा और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के नाम शामिल हैं। हालांकि निर्दलीय विधायक ने सशर्त सीट छोड़ने की पेशकश की है और उनकी शर्तों की लिस्ट लंबी है। 

अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से करीब 7 वोटों से हारे धामी 

हार के बावजूद भी धामी दोबारा सीएम बनेंगे। मालूम हो कि इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी खटीमा सीट से धामी को कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से पराजय का सामना करना पड़ा है। हालांकि इससे पहले वह दो बार से इसी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इस बार वे धामी को 6951 मतों के अंतर से हारे हैं। एंटी इनकंबेसी के चलते धामी को जहां 40675 वोट मिले तो वहीं कापड़ी को 47626 मत मिले हैं। 

बीजेपी ने सीएम धामी के नेतृत्व पर लड़ा था चुनाव

ज्ञात को ही इस बार का चुनाव भारतीय जनता पार्टी  ने सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा था, जिसमें पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीजेपी को 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर जीत मिली। उतराखंड के सियासी इतिहास में अब तक ऐसा कोई दल नहीं है जिसने बैक टू बैक जीत दर्ज की है। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी दोबारा बैक टू बैक सीएम बनेंगे। हालांकि कांग्रेस के हरीश रावत भी बैक टू बैक सीएम बन चुके हैं लेकिन, उनके कार्यकाल के बीच में राज्य में राष्ट्रपति शासन भी रहा था। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल