लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: पूर्व CDS बिपिन रावत के भाई विजय रावत बीजेपी में शामिल, लड़ेंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2022 19:03 IST

Uttarakhand Election 2022:दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल (सेवानिवृत्त) विजय रावत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के सीएम का विजन पसंद है।पिता सेवानिवृत्त होने के बाद बीजेपी के साथ थे।

Uttarakhand Election 2022: दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता दिलवाई। रावत ने कहा कि मैं उत्तराखंड के लोगों की सेवा करूंगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी।

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजय रावत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका बहुत प्यारा है और यही एक पार्टी है जो वास्तव में देश का भला करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सोच भी बहुत अच्छी है।’’ ज्ञात हो कि पिछले साल एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित कई अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था। ऐसी अटकलें थीं कि रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद विजय रावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उत्तराखंड के सीएम से मुलाकात करते हुए, विजय रावत ने कहा कि मुझे राज्य के लिए उत्तराखंड के सीएम का विजन पसंद है। यह मेरे भाई के दिमाग में जो कुछ भी था, उससे मेल खाता है। बीजेपी की भी यही मानसिकता है।

पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नल रावत ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की 'बुद्धिमान और भविष्यवादी दृष्टि' की प्रशंसा करते हैं। कर्नल विजय रावत ने कहा, "मैं आभारी हूं कि मुझे बीजेपी में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता सेवानिवृत्त होने के बाद बीजेपी के साथ थे और अब मुझे मौका मिला है। पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो