लाइव न्यूज़ :

धामी मंत्रिमंडल में पांच सीट खाली?, किसकी लॉटरी, उत्तराखंड में जल्द विस्तार, सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले कई विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 22:12 IST

भाजपा जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आयी तो मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल के रिक्त पद भर सकते हैं।मीडिया में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं।महेंद्र भट्ट ने माना कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का सही समय आ गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उनके नजदीकी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने ऐसी अटकलों को खुद ही यह कहकर हवा दे दी है कि इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा । राजनीतिक गलियारों और मीडिया में इन अटकलों के तेज होते ही सत्ताधारी विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी दावेदारी जतानी शुरू भी कर दी है। इस संबंध में देहरादून के राजपुर रोड विधायक खजान दास सहित कुछ अन्य विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस वर्ष मार्च में एक विवाद के बाद तत्कालीन वित्त और विधायी कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के धामी मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या पांच हो गयी है। अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से मीडिया में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल के रिक्त पद भर सकते हैं।

भाजपा जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आयी तो मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधान के तहत, उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए और अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात पर पहुंच गयी।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी अब ज्यादा दूर नहीं है। यह बिल्कुल सही समय है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और उसमें फेरबदल कर लें।’’ मीडिया से कई बार बातचीत के दौरान भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने माना कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का सही समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी इस मामले पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है और वे इस बात पर सहमत हैं कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए यह उपयुक्त समय है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं की राय लेने के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर दिल्ली जा सकते हैं । भाषा दीप्ति संतोष संतोष

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो