लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक ने उगला मुस्लिमों के खिलाफ जहर, बताया देशद्रोही, पार्टी ने थमाया नोटिस

By भाषा | Updated: October 13, 2019 06:05 IST

उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वह किसी मुसलमान या मस्जिद के आगे अपना सिर नहीं झुकाते हैं। विधायक ने यह भी कहा कि वह रोजा इफ्तार के लिए किसी मुसलमान के घर नहीं जाते हैं। वीडियो में ठुकराल ने मुस्लिमों को ‘देशद्रोही’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार ठुकराल का शनिवार को एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का शनिवार को एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सफाई मांगी है। वीडियो में विधायक, अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन्हें मुसलमानों के समर्थन की जरूरत नहीं है।

ठुकराल ने कहा कि वह किसी मुसलमान या मस्जिद के आगे अपना सिर नहीं झुकाते हैं। विधायक ने यह भी कहा कि वह रोजा इफ्तार के लिए किसी मुसलमान के घर नहीं जाते हैं। वीडियो में ठुकराल ने मुस्लिमों को ‘देशद्रोही’ बताया।

इसके अलावा उन्होंने वीडियो में और भी बातें बोली हैं। ठुकराल की टिप्पणी से दूरी बनाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी कर विधायक के विचारों को निजी बताया और कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का विश्वास ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ पर है।’’ भट्ट के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल गोयल ने ठुकराल को नोटिस जारी करके उनके आचरण के बारे में सफाई मांगी है। नोटिस में कहा गया है कि अगर ठुकराल एक हफ्ते में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला