लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2021 15:59 IST

महंगाई के मुद्दे पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी के लिए अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और इससे महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के लोग मन बना चुके हैं कि अब की बार वे आप की सरकार बनाएंगे।आप नेता ने कहा कि दिल्ली में आज विकास का वह काम हो रहा है जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ।उत्तराखंड के दिल्ली में रहनेवाले लोग यहां के लोगों को बताते हैं कि वहां कितना काम हो रहा है।

देहरादूनः आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कुछ अलग करने आए हैं। आपने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देख लिया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 2022 में चुनाव है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त कर्नल) उत्तराखंड के आप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। पार्टी दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों के लिए राज्य को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करेगी। यह युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेगा।

केजरीवाल ने कहा कि आप जो कहती है, वह करके दिखाती है और जुमलेबाजी नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर प्रदेश को बर्बादी की तरफ पहुंचा दिया है और जनता चक्की के इन दो पाटों के बीच पिस रही है। केजरीवाल ने कहा कि इन दोनों दलों ने बड़ी अच्छी ‘‘सेटिंग’’ कर रखी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड में विकास में मील का पत्थर साबित होगी।  उत्तराखंड की प्रगति एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। आप ने कहा है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने चुनाव प्रचार में विकास के मुद्दे उठाएगी।

उत्तराखंड में आप के सत्ता में आने पर सबको 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी : केजरीवाल

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता को विकल्प देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेबिजली से संबंधित चार प्रमुख घोषणाएं कीं और कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आई तो सबको 300 यूनिट बिजली और किसानों को पूरी बिजली मुफ्त दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर बिजली के पुराने बिलों को भी माफ कर देगी और प्रदेश में 24 घंटे बिजली की लगातार आपूर्ति करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सारा हिसाब-किताब कर लिया है जिसके तहत उत्तराखंड के 50 हजार करोड़ रुपये के बजट में से उनकी घोषणाओं को पूरा करने के लिए 1200 करोड़ रुपये की ही जरूरत होगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी उनकी सरकार ऐसी ही योजना चला रही है जहां 60 हजार करोड़ रुपये के बजट में से पूरी दिल्ली के लिए केवल 2200 करोड़ रुपये की ही जरूरत पड़ती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड में राजस्व बढ़ाने के लिए ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार उपलब्ध कराएगी जिससे कर चोरी नहीं होगी और आयकर बढे़गा।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2000 से रिकॉर्ड देख लीजिए। एक बार हम और एक बार तुम। एक बार हम लूटें, एक बार तुम लूटो।’’ प्रदेश में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी पार्टी ने स्वयं अपने मुख्यमंत्रियों को बेकार बताया है। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध बनने से जिन लोगों की जमीन चली गयी थी, उन्हें मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं किया गया।

टॅग्स :उत्तराखण्डAam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी