लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Municipal Elections: आप ने यूपी में 763 प्रभारी किए नियुक्ति, भाजपा, सपा और बसपा से आगे, इन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 7, 2023 18:14 IST

Uttar Pradesh Municipal Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी(सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अभी तह नगर निकायों के लिए प्रभारी नियुक्त नहीं किए है.

Open in App
ठळक मुद्देवार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं. चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरने का ऐलान भी कर दिया है. यूपी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह के शुरू में ही निकाय चुनावों की घोषणा हो सकती है. इसके ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने यूपी के 763 नगर निकायों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. इसके साथ साथ ही पार्टी में वार्ड, मेयर और चेयरमैन स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

 

अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं. जबकि सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी(सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अभी तह नगर निकायों के लिए प्रभारी नियुक्त नहीं किए है.

यही नहीं आप ने तो यूपी में नगर निकाय चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरने का ऐलान भी कर दिया है. आप के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, उनकी पार्टी यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. और अब यूपी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

सीटों के आरक्षण भी घोषित हो गए हैं  तथा लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है. अब जल्दी निकाय चुनाव की घोषणा होगी. और पार्टी यूपी के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगी. संजय सिंह के मुताबिक, पार्टी ने 763 नगर निकायों के लिए अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं.

निकाय चुनाव में वार्ड, मेयर और चेयरमैन के पद के प्रत्याशियों के लिए चयन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है. पार्टी संगठन की तरफ से अभी तक वार्ड के स्तर पर और चेयरमैन के चुनाव के लिए लगभग 270 नाम प्रस्तावित किए हैं. अब जैसे ही यूपी में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होगी, पार्टी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी. 

संजय सिंह ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव में " हाउस टैक्स हाफ, वॉटर टैक्स माफ " के नारे के तहत मैदान में उतरेगी. इसके अलावा शहर की सफाई के साथ ही सफाई कर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा. पार्टी दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी बिजली, पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा और बेहतर शिक्षा देने के वादे के साथ जनता के बीच अपनी बात रखेगी.

संजय सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी यूपी के कई जिलों में प्रचार करने आएंगे. संजय सिंह का दावा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवा हवाई वादों से ऊबी यूपी की जनता निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सीखते हुए आप के उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देगी. 

टॅग्स :पंचायत चुनावसंजय सिंहAAP's Uttar Pradeshअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज