लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद कमलेश पासवान के इशारे पर हुआ भाई पर हमला, पुलिस सुस्त: डॉ. कफील

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 17, 2018 15:20 IST

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों डॉक्टर कफील के भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कफील ने योगी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Open in App

लखनऊ, 17 जून। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों डॉक्टर कफील के भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कफील ने योगी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गोरखपुर के बीआरडी ऑक्सिजन केस के दौरान चर्चा में आए डॉक्टर कफील के भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर कफील खान के भाई काशिफ जमाल पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती

इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ. कफील ने कहा कि पुलिस के आश्वासन के बावजूद सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वादा किया था कि उनके भाई कासिफ को गोली मारने वाले को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद कमलेश पासवान के इशारे पर सब हो रहा है। 

बता दें कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील खान के भाई कासिफ जमाल पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियां से हमला कर दिया था। इसके बाद घायल कासिफ जमील (34) को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर ऑक्सीजन हादसाः आठ महीने बाद जेल से बाहर आए डॉक्टर कफील, सुनाई आपबीती

इस मामले में कोतवाली थाने के निरीक्षक घनश्याम तिवारी ने कहा था कि रात में करीब 11 बजे बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास जमील पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि जमील के दाहिने हाथ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने दोषियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की बात कही थी लेकि अब तक किसी भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल