लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Bypolls: उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेंगी मायावती, चुनाव में बनाएगी आरक्षण को मुद्दा

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 11, 2024 17:43 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि वह जिन दस सीटों पर उपचुनाव होना है, उन पर पार्टी के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाए। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का नाम जल्दी ही घोषित किया जाएगा।  

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने यह भी तय किया है कि बसपा से हाथ मिलाने के इच्छुक कुछ छोटे दलों से हाथ नहीं मिलाएंगेउन्होंने रविवार को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की बैठकउन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाएं

लखनऊ: उप चुनावों से दूर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में प्रत्याशी खड़े करने का फैसला किया है। मायावती ने यह भी तय किया है कि बसपा से हाथ मिलाने के इच्छुक कुछ छोटे दलों से पार्टी हाथ नहीं मिलाएंगे और अकेले ही इस उपचुनाव हिस्सा लेगी। 

रविवार को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह ऐलान किया। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि वह जिन दस सीटों पर उपचुनाव होना है, उन पर पार्टी के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाए। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का नाम जल्दी ही घोषित किया जाएगा।  

मायावती ने इसलिए लिया फैसला

यूपी में बीते लोकसभा सके दौरान विभिन्न दलों के नौ विधायक चुनाव जीत कर सांसद बन गए, इस वजह से नौ विधानसभा सीट रिक्त हो गई। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी को अदालत से एक मामले में सजा मिलने के कारण उनकी सीट खाली हो गई। इस तरह करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर समेत प्रदेश की कुल 10 विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव होना है। 

इन सीटों को जीतने के लिए सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने अपनी 30 मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है। खुद भी उन्होंने दो सीटों को जिताने का जिम्मा लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में मायावती ने भी रविवार को पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। बसपा के लिए सूबे की 10 सीटों पर होने वाला यह उपचुनाव बेहद अहम है।

बीते विधानसभा चुनावों में एक सीट पर और लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत ना हासिल करने वाली मायावती उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जीतकर अपनी ताकत का अहसास करना चाहती हैं, इसीलिए पार्टी के उपचुनाव में हिस्सा ना लेने के फैसले को उन्होने बदला और सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

आरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाएगी बसपा

अपने इस फैसले के जरिए मायावती सूबे के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की पार्टी बसपा की ताकत भी भाजपा, सपा और कांग्रेस को दिखाना चाहती हैं, हालांकि बीते लोकसभा चुनाव में बसपा का दलित वोट बैंक कांग्रेस और सपा गठबंधन की तरफ शिफ्ट होता दिखा। जबकि बीते विधानसभा चुनाव में बसपा का दलित वोट बैंक भाजपा में शिफ्ट हुआ था। बसपा के दलित वोट बैंक में लगातार हो रहे इस शिफ्ट के चलते यूपी में 20 से 25 फीसदी वोट पाने वाली बसपा की स्थिति 9.35 फीसदी वोट बैंक तक सिमट गई है।

अब मायावती की चिंता अपने बिखरते वोट बैंक को बचाने की है, इसलिए उहोने उप चुनाव की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का फैसला किया। अब बसपा अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाएगी। इसे लेकर बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में चौपाल लगाने का निर्देश दिया है।

इसमें दलित और आदिवासी समाज के लोग आमंत्रित होंगे। बसपा के पदाधिकारियों की ओर से एससी-एसटी तबके को हक मारी के बारे में बताया जाएगा। वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाने और इस वर्ग में फिर से पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशआरक्षणउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज