लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने उतारे 16 हजार नेता और कार्यकर्त्ता, गांव-गांव जाएंगे, जानें मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: August 19, 2021 18:00 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस का निशाना युवाओं और बेरोज़गारों के साथ किसानों पर होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रभात फेरियों के जरिये कल से जो संपर्क अभियान शुरू होगा।कांग्रेस के प्रति लोगों के रुझान की झलक नजर आने लगेगी।मोना मिश्रा ने संकेत दिए कि प्रियंका गांधी स्वयं जल्दी ही इस अभियान में शामिल होंगी। 

Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में दांव पर लगी साख को बचाने के लिए कांग्रेस ने चुनाव जीतने के इरादे से पार्टी की पूरी ताकात झोंक दी है।

पार्टी जहां एक ओर नई -नई नियुक्तियां कर रही है तो दूसरी तरफ गांव -गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने में जुट गयी है। सीधे संवाद के लिये पार्टी ने छोटे -बड़े नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं को गांव -गांव कूंच करने को कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लोकमत को बताया कि 16 हज़ार नेता और कार्यकर्त्ता कल से कांग्रेस जयभारत महा संपर्क अभियान के तहत गांव -गांव और शहर -शहर जाएंगे ,प्रत्येक दल उन स्थानों पर 75 घंटे रुक कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे साथ ही योगी-मोदी के झूठ का चिठ्ठा भी खोलेंगे। छोटी -छोटी चौपालों के ज़रिये कांग्रेस का निशाना युवाओं और बेरोज़गारों के साथ किसानों पर होगा। 

प्रियंका गांधी के निकट माने जाने वाली पार्टी की विधायक मोना मिश्रा ने जोर देते हुए कहा कि लोग सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस को हाशिये पर समझ रहे हैं लेकिन इस बार चुनाव परिणाम इस सोच को पूरी तरह खारिज कर देंगे।

उनका दावा था कि प्रदेश के ब्राह्मण मतदाताओं का भरपूर समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। यह योगी की ब्राह्मण विरोधी नीतियों का नतीजा है। भले ही भाजपा और बसपा ब्राह्मणों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही हो लेकिन इस बार ब्राह्मणों का पूरा समर्थन कांग्रेस को मिलने जा रहा है।

प्रभात फेरियों के जरिये कल से जो संपर्क अभियान शुरू होगा, उससे कांग्रेस के प्रति लोगों के रुझान की झलक नज़र आने लगेगी। मोना मिश्रा ने संकेत दिए कि प्रियंका गांधी स्वयं जल्दी ही इस अभियान में शामिल होंगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBharatiya Janata Partyसमाजवादी पार्टीबीएसपीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार