लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदः 15 अक्तूबर को वृंदावन में बैठक, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर चर्चा

By भाषा | Updated: September 28, 2020 14:03 IST

अखाड़ा परिषद पहले से ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन के पास से मस्जिद को हटाए जाने की वकालत करती रही है और आगामी 15 अक्तूबर को वृंदावन में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में परिषद पक्षकार बने या नहीं, इस पर चर्चा के लिए 15 अक्तूबर को वृंदावन में सभी 13 अखाड़ों की बैठक बुलाई है।भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के लिए दायर याचिका में अखाड़ा परिषद पक्षकार बने, इस पर भी वृंदावन की बैठक में निर्णय किया जाएगा। आगामी 15 अक्तूबर को वृंदावन में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

प्रयागराज/मथुराः संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान विवाद मामले में दायर याचिका में परिषद पक्षकार बने या नहीं, इस पर चर्चा के लिए 15 अक्तूबर को वृंदावन में सभी 13 अखाड़ों की बैठक बुलाई है।

वहीं मथुरा में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने 17वीं सदी की मस्जिद को हटाने के लिए कुछ लोगों द्वारा एक अदालत में याचिका दायर करने की आलोचना की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने प्रयागराज में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अखाड़ा परिषद पहले से ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन के पास से मस्जिद को हटाए जाने की वकालत करती रही है और आगामी 15 अक्तूबर को वृंदावन में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के लिए दायर याचिका में अखाड़ा परिषद पक्षकार बने, इस पर भी वृंदावन की बैठक में निर्णय किया जाएगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि वृंदावन में अखाड़ा परिषद के सभी पदाधिकारी कृष्ण जन्मभूमि का भ्रमण करेंगे और दर्शन पूजन के साथ वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर को पूरी तरह से ‘मुक्त’ कराने की वकालत करती रही है।

उधर मथुरा में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिये अदालत में याचिका दायर किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘कुछ बाहरी लोग’’ मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उठाकर मथुरा की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

पाठक ने कहा, ‘‘20 वीं सदी में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मथुरा में मंदिर-मस्जिद का कोई विवाद नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच सद्भाव है और अगल-बगल में धार्मिक स्थल का अस्तित्व भावनात्मक एकजुटता का उदाहरण है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराअयोध्याबाबरी मस्जिद विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज