लाइव न्यूज़ :

गाज़ियाबाद: प्रशासन की भारी लापरवाही, कूड़े के ढेर में मिले पीपीई किट्स, जानिए पूरा मामला

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 3, 2020 19:22 IST

गाज़ियाबाद के सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि इस मामले को संज्ञान में ले लिया गया है. इस मामले की जांच करवाई जाएगी. प्रदूषण विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है. आजकल सभी किट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा. 

Open in App
ठळक मुद्देपीपीई किट्स अस्पताल के सारे कर्मी कम से कम 4 घंटों के लिए पहनते हैं. बैग को एक कंपनी जिसके साथ हमारा टाई अप है, अपने यंत्र में ले जाकर उसका निपटान करती है.

गाज़ियाबाद:दिल्ली की सीमा से सटे गाज़ियाबाद में प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है. गाज़ियाबाद में कूड़े के ढ़ेर में पीपीई किट्स मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. कूड़े के ढेर में पीपीई किट्स मिलने पर गाज़ियाबाद के सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि इस मामले को संज्ञान में ले लिया गया है. इस मामले की जांच करवाई जाएगी. प्रदूषण विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है. आजकल सभी किट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा. 

पीपीई किट्स कूड़े के ढेर में कैसे पहुंचे गाज़ियाबाद के सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पीपीई किट्स के निपटारे के बारे में जानकारी देते हुए कहा " पीपीई किट्स अस्पताल के सारे कर्मी कम से कम 4 घंटों के लिए पहनते हैं. उसके बाद एक पीले बैग में फेंकते हैं. उस बैग को एक कंपनी जिसके साथ हमारा टाई अप है, अपने यंत्र में ले जाकर उसका निपटान करती है."

इस्तेमाल की गई पीपीई किट्स मिलने पर गाज़ियाबाद के सीएमओ ने कहा " इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी. जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी." 

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 141 और लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. प्रदेश में अभी तक कुल 8,870 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं. प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5,257 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंच गए हैं और राज्य में फिलहाल 3,383 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 230 लोग की मौत हुई है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनागाज़ियाबादउत्तर प्रदेशदिल्लीकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’