लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार बनने के बाद सरकारी कामकाज में बढ़ा हिंदी का उपयोग, केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

By भाषा | Updated: November 27, 2019 17:30 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में हिंदी और सभी स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद से प्रधानमंत्री के निर्देश पर सरकारी कामकाज में हिंदी का उपयोग बढ़ा है। 

Open in App

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का उपयोग बढ़ा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गिरिधारी यादव और रमा देवी के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। 

सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में हिंदी और सभी स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद से प्रधानमंत्री के निर्देश पर सरकारी कामकाज में हिंदी का उपयोग बढ़ा है। 

मंत्री ने कहा कि 45 वर्ष पहले कानून के जरिए हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं के प्रसार का निर्णय हुआ था, लेकिन अब तक यह नहीं हो पाया तो उनको जवाब देना चाहिए जो इस दौरान सरकार में थे। लोकसभा अध्यक्ष सदन में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन की जानकारी दी तो सदस्यों ने मेजे थपथपाकर उनको बधाई दी।

टॅग्स :एनडीए सरकारजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार को मिलेगी महिला डिप्टी? बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तय

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष का दावा

भारतBihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को, प्रधानमंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारतBihar Govt Formation: पीएम मोदी के एमवाय के नए फार्मूले का बिहार मंत्रिमंडल में दिख सकता है ज्यादा प्रभाव, महिला और युवाओं को साध सकती है भाजपा

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई