लाइव न्यूज़ :

GE Aerospace-Tejas Mk jets: 48,000 करोड़ रुपये का सौदा, 99 एफ-404 विमान इंजनों में से पहला इंजन दिया?, जानें खासियत और फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 18:44 IST

GE Aerospace-Tejas Mk jets: वर्ष 2021 के फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक एक भी विमान की आपूर्ति नहीं हुई है।विमानों की आपूर्ति पिछले साल मार्च में शुरू होनी थी।विमानों की आपूर्ति शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

GE Aerospace-Tejas Mk jets: अमेरिका की दिग्गज रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस ने बुधवार को कहा कि उसने तेजस लाइट कॉम्बैट जेट कार्यक्रम के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 99 एफ-404 विमान इंजनों में से पहला इंजन दे दिया है। सरकारी कंपनी एचएएल तेजस लड़ाकू विमान के एमके-1ए संस्करण को ताकत प्रदान करने के लिए इंजन खरीद रही है। वर्ष 2021 के फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

इन विमानों की आपूर्ति पिछले साल मार्च में शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक एक भी विमान की आपूर्ति नहीं हुई है। अमेरिकी कंपनी की ओर से एफ404-आईएन20 इंजन की आपूर्ति शुरू होने से एचएएल को भारतीय वायुसेना को विमानों की आपूर्ति शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रक्षा सूत्रों ने संकेत दिया कि जीई एयरोस्पेस द्वारा इंजन की आपूर्ति में देरी भी एक कारण है, जिसके चलते एचएएल द्वारा भारतीय वायुसेना को तेजस जेट की आपूर्ति समय से नहीं की जा सकी। यह पता चला है कि अमेरिकी कंपनी द्वारा मैसाचुसेट्स के पास लिन में अपनी विनिर्माण सुविधा में इंजन को एचएएल को दिया गया है।

इंजन के अगले महीने की शुरुआत में भारत पहुंचने की उम्मीद है। जीई एयरोस्पेस के एफ404 को सबसे प्रभावी विमान इंजनों में से एक माना जाता है और यह दुनियाभर के हजारों लड़ाकू विमानों को ताकत प्रदान कर रहा है। जीई एयरोस्पेस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मंगलवार को अपने मूल्यवान ग्राहक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके 1ए फाइटर जेट के लिए 99 एफ404-आईएन20 इंजनों में से पहला इंजन देकर उत्साहित थे।’’

इसने कहा, ‘‘यह एचएएल के साथ हमारे 40 साल के संबंधों और देश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाते हुए अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित करके भारत की सेना के लिए एक मजबूत भविष्य सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

कंपनी ने कहा कि एफ404-आईएन20 इंजन भारत के एकल इंजन वाले लड़ाकू कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि एफ404 इंजन में सबसे अधिक थ्रस्ट, उच्च प्रवाह वाला पंखा, अद्वितीय एकल क्रिस्टल टरबाइन ब्लेड और कई विशेष घटक हैं।

टॅग्स :Tejasतेजस लड़ाकू विमानTejas Fighter Jet
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल