लाइव न्यूज़ :

जम्मू: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, राहुल गांधी संग कदमताल करती आईं नजर

By अंजली चौहान | Updated: January 24, 2023 13:02 IST

राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो यात्रा जम्मू में है जो कि पदयात्रा का अंतिम चरण है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्मिला मातोंडकर जम्मू में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।यात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी है।उर्मिला मातोंडकर ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा की है।

श्रीनगर:राहुल गांधी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार को सुबह 8 बजे नगरोटा से शुरू हुई। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ उर्मिला मातोंडर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी का हाथ थामे उर्मिला पदयात्रा में उत्साह के साथ चलती नजर आईं। 

दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो यात्रा जम्मू में है जो कि पदयात्रा का अंतिम चरण है। दक्षिण भारत से शुरू हुई पदयात्रा में समय-समय पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने राहुल गांधी के साथ कदमताल किया। दक्षिण भारत में चल रही यात्रा के दौरान पूजा भट्ट ने भी यात्रा में हिस्सा लिया था। 

यात्रा में शामिल होने से पहले एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने पदयात्रा में शामिल होने से पहले आज जम्मू से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कश्मीर की पोशाक पहने नजर आईं। इस वीडियो में सड़क किनारे खड़े होकर उर्मिला ने कहा कि मेरे लिए इस यात्रा का मूल्य राजनीति नहीं बल्कि सामाजिक है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में आज मैं शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि ये एक जज्बा है जिसने यात्रा को यहां तक पहुंचाया है और ये हम भारतीयों को जोड़कर रखेगा। सामाजिक मूल्यों पर चलने के लिए ही मैं यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होने जा रही है। 

एक्ट्रेस ने पदयात्रा में शामिल होने के बाद एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्मिला मातोंडकर पूरे जोश में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं। इस दौरान वह राहुल गांधी से बात करती हुई नजर आ रही है। उनके पीछे लाखों की संख्या में समर्थकों का हुजूम चलता दिखाई दे रहा है। 

बता दें कि बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद उर्मिला ने अपना राजनीति करियर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर किया था। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वह मुंबई से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उतरी लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद उर्मिला मातोंडकर ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया। साल 2020 में वह शिवसेना में शामिल हो गई। 

हालांकि, सवाल अब ये उठता है कि उर्मिला मातोंडकर जम्मू से ही क्यों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई, जबकि यात्रा ने महाराष्ट्र में भी अपना सफर पूरा किया था, तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर जम्मू-कश्मीर की बहू हैं। उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी रचाई हैं। साल 2016 में 3 मार्च को उन्होंने मुंबई में मोहसिन से शादी कर ली थी। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीउर्मिला मार्तोडकरकांग्रेसJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज