लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर के विवादास्पद बयान पर संसद में भारी हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 11:32 IST

प्रज्ञा ठाकुर मामले में राजद के मनोज झा और आप के संजय सिंह ने कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं।

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की भी सिफारिश की। ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादास्पद बयान की गुरुवार को निंदा की और उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती। नड्डा ने ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की भी सिफारिश की। ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ठाकुर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर कोई नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहता है तो हमारी पार्टी उसकी निंदा करती है। महात्मा गांधी हमारे लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि वो हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और हमेशा रहेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उनके बयान को कार्यवाही से हटा दिया गया है इसलिए अब उस बयान की चर्चा नहीं करनी चाहिए।

बयान पर संसद में भारी हंगामा

राज्यसभा में राजद के सदस्य मनोज झा और आप के संजय सिंह ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे के बारे में दिए विवादित बयान के मामले को उच्च सदन में उठाने की सभापति से अनुमति माँगते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार झा और सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को लोकसभा में ठाकुर द्वारा देशभक्त बताने पर नियम 267 के तहत राज्यसभा के सभापति को भेजे नोटिस में सदन की पूर्वनिर्धारित कार्यवाही को स्थगित कर सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है। 

सूत्रों के अनुसार माकपा के राज्यसभा सदस्य केके रागेश ने भी नियम 267 के तहत सभापति को नोटिस देकर बीएसएनएल के कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा सदन में उठाने की माँग की है। नोटिस मे उन्होंने बीएसएनएल संविदा श्रमिकों को दस महीने से वेतन नहीं मिलने और केंद्र सरकार द्वारा आधे से अधिक नियमित तथा ठेका कर्मियों की छटनी का मुद्दा उठाने की माँग की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमहात्मा गाँधीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर