लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह की चिट्ठी पर संसद में जमकर हंगामा, शिवसेना का आरोप- सरकार गिराने की हो रही है साजिश

By शीलेष शर्मा | Updated: March 22, 2021 14:03 IST

महाराष्ट्र के मामले पर संसद में सोमवार को दोनों सदनों में हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली। बीजेपी सांसदों ने मांग उठाई कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा और राज्य सभा में परमबीर सिंह की चिट्ठी पर हंगामा और नारेबाजीबीजेपी सांसदों की महाराष्ट्र की महा अघाड़ी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांगअमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगाए कई आरोप

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह द्वारा कथित तौर पर वसली कराने के मुद्दे पर लोकसभा और राज्य सभा में सोमवार को जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई।

लोकसभा में बीजेपी सांसदों की मांग थी कि महाराष्ट्र की महा अघाड़ी सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। बीजेपी की इस मांग के जबाब में शिवसेना सांसदों ने नारेबाजी करते हुये आरोप लगाया कि भाजपा महा अघाड़ी सरकार को षड्यंत्र कर गिराने की साजिश कर रही है। 

कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि मध्यप्रदेश की तरह भाजपा राज्य सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। इधर इस हंगामे के बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा आरोप लगाया कि उन्हीं के कारण यह पूरा प्रकरण चल रहा है।

नवनीत राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर ही सचिन वाझे को बहाल किया गया था। राजस्थान के पाली से भाजपा सांसद पी पी चौधरी राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने से पहले उनको स्पष्ट किया,उसके बाद पत्र लिखा। 

पूनम महाजन ने भी महा अघाड़ी सरकार को तीन पहियों वाली सरकार बताते हुए पूछा कि एक अधिकारी से एक साल में 1200 करोड़ की उगाही कराते हुए एनसीपी कितना पैसा इकठ्ठा करना चाहती है। 

पूनम महाजन ने साथ ही पूछा कि आरोप एनसीपी पर है फिर शिवसेना उनके समर्थन में क्यों उतर आई है। मनोज कोटक सहित तमाम भाजपा सांसद भी यही मांग करते रहे कि ठाकरे सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए, उच्च स्तरीय जांच हो और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। 

इस विषय़ पर हंगामा होते देख पीठासीन अधिकारी ने शून्यकाल को बीच में ही रोक कर बीमा संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू करा दी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभामहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टीपूनम महाजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो