लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को फर्जी करार देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने राज्यपाल को सौंपा एक ज्ञापन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2023 21:30 IST

राजधानी पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला, जिसमें कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को फर्जी करार देते हुए रालोजद  के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेराजधानी पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला

पटना: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट को फर्जी करार देते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद)  के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। राजधानी पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला, जिसमें कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की, लेकिन रालोजद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे की ओर बढ़ गए। यह मार्च डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा तो प्रशासन ने इन्हें सख्ती से रोक दिया। जिस पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार के इशारे पर हमें रोका गया। 

उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन को दबाने की कोशिश हो रही है। हमारी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन ये आवाज दबेगी नहीं। जब तक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा? उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सब कुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लिए राजनीति की बात ये लोग कर रहे हैं। इसलिए आज हम लोग राजभवन मार्च कर रहे हैं। इनके झूठ को हमलोग उजागर करेंगे। उसके बाद उनको सब कुछ मालूम चलेगा। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग शांति से मार्च करेंगे इसके बावजूद कोई लाठी चलाएगा तो खा लेंगे, लेकिन कुछ नहीं कर सकते हैं। इसके बाद प्रशासन के अनुरोध पर उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गाडी से राजभवन ले जाया गया, जहां उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से जातीय गणना की रिपोर्ट में सुधार कराने का आग्रह किया।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारजाति जनगणना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार