लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा के बयान से बिहार की राजनीति गर्म, कहा- महागठबंधन में जाने से पहले राजद से डील हुई थी

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 14:50 IST

बिहार में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को फिर से खड़ा कर सकते हैं। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने इन अटकलों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मीउपेंद्र कुशवाहा के भाजपा के साथ जाने की अटकलेंउपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार को कमजोर किया जा रहा है

पटना: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन में जाने से पहले जदयू के कुछ नेताओं ने राजद के साथ डील की थी। ये सब नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए किया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,  "मुझे नीतीश जी बुलाएं। मैं सब कुछ साफ कर दूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलाएं, उनके सामने सब कुछ रख दूंगा। क्यों राजद के लोग कह रहे हैं कि उनके नेता को शपथ दिलाई जाए? मुख्यमंत्री अभी चेत जाएं नहीं तो मुश्किल होगी।"

उपेंद्र कुशवाहा ने ये बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के दौरान कहीं। उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित सरकार के कार्यक्रम में उनको नहीं बुलाया गया था इसलिए वह खुद कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। बीते कुछ दिनों से  उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। पिछले हफ्ते जब उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के एम्स में भर्ती थे, तो भाजपा के कुछ नेता उनसे मिलने भी पहुंचे थे। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने इन अटकलों को खारिज किया है। 

महागठबंधन के बारे में उपेंद्र कुशवाहा के लगातार आ रहे बयानों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान भी आया था। नीतीश कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान कहा, "हम लोग इन सब चीजों को नहीं देखते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को जो मन करे वह बोलें। जदयू के कौन-कौन नेता भाजपा के संपर्क में हैं, इसका जवाब कुशवाहा ही दे सकते हैं।"

बता दें कि बिहार में ये अटकलें  लगाई जा रही हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को फिर से खड़ा कर सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले महीने फरवरी में 22 तारीख को बिहार दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह के बिहार दौरे से पहले उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति स्पष्ट हो सकती है कि वह फिर से भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं।

टॅग्स :बिहारउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल