लाइव न्यूज़ :

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस के लिए बड़ी खबर, 40,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, चयन बोर्ड को मिली मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2022 13:01 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द 0 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए, कांस्टेबल पीएसी, जेल वार्डन सहित अन्य पदों पर की जाएंगी।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस में जल्द बड़े पैमाने पर भर्तियां (UP Police Recruitment 2022) होने जा रही हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस में जल्द 40 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से दी गई है।

इसके तहत यूपी पुलिस की रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द आयोजित कराई जाएगी। वहीं, कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डन के 1582 सहित अन्य पदों पर भी भर्ती होनी है। इसकी मंजूरी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गई है। ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने ये भी बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती के लक्ष्य को भी निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है।  अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक कि दरोगा भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी किए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज