लाइव न्यूज़ :

यूपी के बांदा में मांस की दुकानें जबरन बंद कराने से तनाव, करना पड़ा पुलिस बल तैनात

By भाषा | Updated: July 20, 2019 07:02 IST

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार विहिप के करीब 50-60 कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूम कर मांस की करीब सौ कथित अवैध दुकानें बंद करवाई, जिसके बाद शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्ले हाथीखाना में तनाव पूर्ण स्थिति बन गयी।

Open in App

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को बांदा शहर में घूम-घूम कर मांस की कथित अवैध दुकानें बंद कराए जाने के बाद यहां स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार विहिप के करीब 50-60 कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूम कर मांस की करीब सौ कथित अवैध दुकानें बंद करवाई, जिसके बाद शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्ले हाथीखाना में तनाव पूर्ण स्थिति बन गयी।

विहिप कार्यकर्ता और वर्ग विशेष के कुछ लोगों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सभी थानों का पुलिस बल शहर बुला लिया गया है और मामले में कड़ी नजर रखी जा रही है। शाम को खुद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने करीब एक हजार पुलिस जवानों के साथ शहर के अन्य मोहल्लों के अलावा हाथीखाना मोहल्ले में पैदल मार्च किया।

दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी का आरोप है कि 'शहर में मांस की ज्यादातर दुकानें अवैध हैं जिन्हें हटवाने के लिए जिलाधिकारी को तीन जुलाई को ज्ञापन दिया गया था। जब जिलाधिकारी ने कुछ नहीं किया, तब आज विहिप के कार्यकर्ता इन दुकानों को खुद बन्द करवाने पुलिस के साथ गए थे।

विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों के साथ अभद्रता के आरोपों पर उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मामले की जांच करवाई जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांदाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट