लाइव न्यूज़ :

ADG ने CM आदित्यनाथ को लिखा खत, कहा- रिटायर हो रहा हूं, किसी आयोग का अध्यक्ष बना दें BJP का प्रचार करूँगा

By भाषा | Updated: August 27, 2018 18:22 IST

जानकारों के मुताबिक यह किसी आईपीएस अफसर के लिये निर्धारित सेवा नियमावली का उल्लंघन है, मगर सूर्य कुमार शुक्ला इसमें कुछ भी गलत नहीं मानते।

Open in App

लखनऊ, 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (होमगार्डस) सूर्य कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी शीघ्र होने वाली सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा के लिये आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने की ख्वाहिश जाहिर की है और ‘सक्रिय सहयोग‘ में मदद के वास्ते राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अथवा तीन अन्य संस्थाओं में से किसी एक का अध्यक्ष बनाने की गुजारिश की है।

जानकारों के मुताबिक यह किसी आईपीएस अफसर के लिये निर्धारित सेवा नियमावली का उल्लंघन है, मगर शुक्ला इसमें कुछ भी गलत नहीं मानते।

शुक्ला ने गत 23 अगस्त को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वह आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के संगठन के कार्यों और उसकी विचारधारा में पूर्ण निष्ठा और विश्वास है। वह सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिये प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग करना चाहते हैं।

उन्होंने पत्र में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड और प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का जिक्र करते हुए कहा ‘‘मुझे ज्ञात हुआ है कि वर्तमान में निम्नलिखित पद आपकी सरकार के अधीनस्थ खाली हैं। इनमें से किसी भी पद पर मुझे नियुक्त कर देने से मैं आपको सक्रिय सहयोग करने की स्थिति में आज जाऊंगा एवं मेरे आने-जाने, अतिथि गृहों में रुकने एवं कार्य करने के लिये आपका एक प्रतीक चिह्न मिल जाएगा।‘‘ 

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एस. आर. दारापुरी के मुताबिक शुक्ला ने सेवा में रहते हुए ऐसा पत्र लिखकर ऑल इण्डिया सर्विसेज कंडक्ट रूल्स का घोर उल्लंघन किया है। उन्हें फौरन निलम्बित करके उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिये।

हालांकि शुक्ला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को वह पत्र लिखकर कुछ भी गलत नहीं किया है।

इस सवाल पर कि क्या सेवा में रहते हुए, इस तरह का पत्र लिखना सही है, उन्होंने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति को बस चंद दिन ही बचे हैं। अगर कोई आदमी उसके बाद कोई राजनीतिक या सामाजिक कार्य करने की बात करता है तो इसमें गलत क्या है।

शुक्ला इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सार्वजनिक रूप से शपथ लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। इस साल फरवरी में वायरल एक वीडियो में वह लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर कई लोगों के साथ राम मंदिर निर्माण की शपथ लेते दिखे थे। वह उस वक्त भी अपर पुलिस महानिदेशक (होमगाड्र्स) के पद पर थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार