लाइव न्यूज़ :

UP: भाजपा विधायक ही प्रदेश पुलिस पर उठा रहे सवाल, नंद किशोर गुर्जर के आरोप से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, 8 बीजेपी MLA जिले के एसपी के खिलाफ हुए लामबंद

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 5, 2025 18:44 IST

गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार को सार्वजनिक तौर पर यह आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन हजारों गाय कट रही हैं। इसकी शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। चारों तरफ लूट मची है और इस सबके मुखिया मुख्य सचिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के पुलिस प्रशासन पर उनके ही विधायक सवाल उठा रहे हैंभाजपा के नौ विधायकों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाएMLA नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन हजारों गाय कट रही हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पुलिस प्रशासन पर उनके ही विधायक सवाल उठा रहे हैं। नए साल के चार दिनों में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ विधायकों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार को सार्वजनिक तौर पर यह आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन हजारों गाय कट रही हैं। इसकी शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। चारों तरफ लूट मची है और इस सबके मुखिया मुख्य सचिव हैं।

यहीं नहीं इसी तरह से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने और अपना दल (सोनेलाल) के आशीष पटेल ने भी प्रदेश पुलिस के कुछ वर्षों के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अफसरों के ऊपर पार्टी विधायकों और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा पुलिस के ऊपर लगाए गए आरोपों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिए हैं, जिसके तहत उन्होने पार्टी के आठ विधायकों से मुलाक़ात कर उनकी समस्या को जल्दी ही सुलझाने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पार्टी के विधायकों द्वारा पुलिस के ऊपर लगाए गए आरोपों के चलते सूबे की राजनीति गरमाई हुई है। इसकी प्रमुख वजह भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का आरोप है। लोनी से लगातार दो बार के विधायक नंदकिशोर गुर्जर कहते हैं, यूपी में पहले किसी की गाय काटने की हिम्मत नहीं होती थी लेकिन आज यहां रोजाना हजारों की संख्या में गौ वध किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

पुलिस अधिकारी राजनीति करने में लगे रहते हैं। इनका कोई भी काम फील्ड पर नहीं नजर आता है। कमिश्नर चिल्ला कर कहते हैं कि चीफ सेक्रेटरी साहब बैठे हैं, उन्हें कोई हटा नहीं सकता। मेरी हत्या कराने की तैयारी हैं। इसके लिए 9 एमएम की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं।

नंद किशोर यह भी कहते हैं कि हम कई विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को हटाया जाएगा, लेकिन उन्हे हटाया नहीं गया। कुछ ही तरह लखीमपुर खीरी के भाजपा के आठ विधायकों ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा पर सवाल उठाए हैं।

गणेश साहा के बारे में उक्त आठों विधायकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी से मिलकर उन्हें बताया कि एसपी महोदय सिर्फ केवल माफिया से बात करते हैं। हमारा फोन नहीं उठाते. हमारी बात तक नहीं सुनते हैं। उन्हें हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने पार्टी आठों विधायकों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। 

भाजपा के बड़े नेता आपस में लड़ रहे अखिलेश : 

पार्टी के विधायकों द्वारा योगी सरकार के शासन प्रशासन पर सवाल खड़े करने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता आपस में लड़ रहे हैं। यह लोग सामने से लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं बल्कि किसी भाजपाई मंत्री के या किसी भाजपाई विधायक के ही कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा जा रहा है। 

अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के भीतर ये जो लड़ाई है, उसका कारण भ्रष्टाचार की कमाई है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं। सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशBJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला को पीछे से पकड़ा और प्राइवेट पार्ट से छुआ?, यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला वीडियो

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतCISCE ISC 12th, ICSE 10th Result 2026: 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, देखिए

भारतस्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

भारतआप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम