लाइव न्यूज़ :

यूपी: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा, बोले- "इस्लाम में आइब्रो बनवाना हराम है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 3, 2023 15:53 IST

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बरेली से जारी फतवे में कहा कि मुस्लिम औरतों के लिए आईब्रो बनवाना हराम है।

Open in App
ठळक मुद्देमौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का अजीब-ओ-गरीब फतवामुस्लिम महिलाओं का आईब्रो बनवाना शरीयत के उसूलों के लिहाज से नाजायजबाल अल्लाह की नेमत हैं, उसके साथ छेड़छाड़ को इस्लाम कबूल नहीं करता है

बरेली: शरई काउंसिल ऑफ इंडिया की सालाना बैठक के बाद मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक अजीब-ओ-गरीब फतवा जारी किया। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बरेली से जारी फतवे में कहा कि मुस्लिम औरतों के लिए आईब्रो बनवाना हराम है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अगर आईब्रो बनवाती है तो शरीयत के उसूलों के लिहाज से इसे नाजायज माना जाएगा।

मौलाना बरेलवी केवल इतने पर ही नहीं रूके और उन्होंने आगे कहा कि बाल अल्लाह की नेमत हैं, इसलिए उसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को इस्लाम कबूल नहीं करता है। जो लोग बाल चले जाने के बाद हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं, वो भी गुनाह है। कुदरती बाल से कोई भी बेअदबी शरीयत के खिलाफ है और यह महिलाओं और पुरुषों दोनों पर लागू होती है।

उन्होंने कहा कि बेशक जरूरत होने पर बालों की छंटाई की जा सकती है लेकिन किसी अन्य के बाल कैमिकल या मशीन के जरिये अपने सिर पर उगाना नाजायज है।

मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बरेली में हुई शरई काउंसिल ऑफ इंडिया की सालाना बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। उसके बाद ही यह फतवा जारी किया जा रहा है। इस्लाम मानने वाले हर मुसलमान यह जान लें कि चाहे महिलाएं हों या फिर पुरुष, उनका आइब्रो बनवाना और हेयर ट्रांसप्लांट कराना या विग लगाना शरीयत के लिहाज से हराम है।

इस बीच इस फतवे की चर्चा हर ओर हो ही रही थी कि मध्यप्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के फतवे को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि हर मजहब के अपने-अपने कायदे-कानून होते हैं। जो जिस मजहब को मानता है वो उनके वसूलों पर चले।

काजी सैयद अनस अली ने कहा कि अल्लाह ने जिस तरह से हम इंसानों को इस जमीं पर भेजा है, हमें वैसे ही रहना चाहिए। अगर किसी के सिर पर बाल नहीं है तो उसे विग लगवाने से परेहज करना चाहिए क्योंकि इस्लाम में इस तरह की इजाजत नहीं है।

टॅग्स :फ़तवाबरेलीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई