लाइव न्यूज़ :

यूपी: मथुरा में पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, कहा था- चुप हो जा वरना तेरी वर्दी अभी उतरवा दूंगी

By विशाल कुमार | Updated: January 29, 2022 08:15 IST

वृंदावन कोतवाली में ‘स्टेटिक मजिस्ट्रेट’ देवेंद्र सिंह द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने 24 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को उस वक्त धमकी दी थी जब उनके वाहन को वृंदावन में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के बाहर जांच के लिए रोका गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने 24 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धमकी दी थी।उनके वाहन को वृंदावन में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के बाहर जांच के लिए रोका गया था।सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है।

मथुरा (उप्र):उत्तर प्रदेश के मथुरा में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

वृंदावन कोतवाली में ‘स्टेटिक मजिस्ट्रेट’ देवेंद्र सिंह द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने 24 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को उस वक्त धमकी दी थी जब उनके वाहन को वृंदावन में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के बाहर जांच के लिए रोका गया।’’

पुलिस के अनुसार, जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी को धमकाया कि अगर वह पीछे नहीं हटे तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मधु शर्मा कथित तौर पर यह कहती सुनी गईं, ‘‘चुप हो जा वरना तेरी वर्दी अभी उतरवा दूंगी।’’

पुलिस ने कहा कि मधु शर्मा के अलावा दो अन्य के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 504 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराBJPयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार