लाइव न्यूज़ :

UP LS polls 2024: यूपी में भाजपा नेताओं के बागी तेवर से शीर्ष नेतृत्व हैरान!, सीएम योगी मनाने में जुटे, बालियान और सोम के बीच मनमुटाव सार्वजनिक

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 11, 2024 18:11 IST

UP LS polls 2024: सीएम योगी ने केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच छिड़े विवाद को खत्म करने का प्रयास किया.

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष गंगवार की फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कराकर नाराजगी खत्म कराने की कोशिश की.सीनियर नेताओं के मतभेद और मनभेद सुलझाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. भाजपा के सीनियर नेताओं की नाराजगी की मुख्य वजह टिकट वितरण में नेताओं की उपेक्षा किया जाना है.

UP LS polls 2024: उत्तर प्रदेश में अपनी उपेक्षा से खफा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व को ही अपने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मुजफ्फरनगर, बरेली, बलिया, घोषी और भदोही में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में हुई अनदेखी और पार्टी में हो रही उपेक्षा को लेकर अपने विरोधी तेवर दिखाएं तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी हैरान है. और अब सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने में लग गए है.

जिसके चलते सीएम योगी ने केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच छिड़े विवाद को खत्म करने का प्रयास किया. वही दूसरी तरफ भूपेंद्र चौधरी ने बरेली सीट से टिकट काटे जाने से खफा संतोष गंगवार की फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कराकर उनकी नाराजगी खत्म कराने की कोशिश की.

पार्टी नेताओं के अनुसार, चुनाव प्रचार के समय में पार्टी में सीनियर नेताओं के मतभेद और मनभेद सुलझाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. भाजपा के सीनियर नेताओं की नाराजगी की मुख्य वजह टिकट वितरण में नेताओं की उपेक्षा किया जाना है. यही नहीं टिकट वितरण में ठाकुर समाज के लोगों की अनदेखी किया जाना भी पश्चिम यूपी में भाजपा के लिए संकट खड़ा कर रहा है.

जिसके चलते ही मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ रहे मोदी सरकार में मंत्री संजीव बालियान का विरोध भाजपा के ही पूर्व विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सोम कर रहे हैं. इन दोनों के बीच का विवाद पर पूरे पश्चिम यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी तरह से मेरठ, गाजियाबाद, पीलीभीत, फतेहपुर सीकरी, बाराबंकी, फूलपुर, चंदौली, गाजीपुर, घोसी और प्रयागराज जैसी सीटों पर पार्टी नेताओं के अंतर्कलह संबंधी तमाम प्रकरण खुलकर सामने आने लगे हैं. पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने से सिख समुदाय खुलेआम नाराजगी जाहिर कर चुका है

ठाकुर समाज के प्रमुख संगठन ने पश्चिम यूपी की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार को वोट ना देने का ऐलान किया है. इसी तरह बरेली में आपसी अंतर्कलह का खुलासा जब खुद प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने ही सार्वजनिक किया तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उसे सुलझाने में जुटे.

वहीं घोसी में भाजपा स्थानीय पदाधिकारियों ने असहयोग कर जब सुभासपा के प्रत्याशी अरविंद राजभर खिलाफ मोर्चा खोला तो सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उसे सुलझाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अरविंद राजभर से माफी मंगवाई.

पार्टी में ऐसी अंतर्कलह की आग कई सीटों पर ही सुलग रही है. तो कई सीटों पर टिकट कटने से खफा सांसद और पार्टी कार्यकर्ताओं अपनी नाराजगी को हवा दे रहे हैं.  हालांकि कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी के बीज प्रदेश संगठन के पुनर्गठन के समय ही पड़ गए थे.

कहा जा रहा है कि राज्य, क्षेत्र और जिला स्तर पर हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति में जिन पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई अब वह नाराज होकर चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. पार्टी को इस नाराजगी से नुकसान हो सकता है, जिसके चलते ही अब नाराज नेताओं को मनाने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हे मनाने में जुटा है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPलोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए