लाइव न्यूज़ :

UP: इस तारीख तक वापस कर दीजिए राशन कार्ड वरना...फ्री राशन ले रहे हमीरपुर के अमीर लोगों पर सख्त हुई सरकार, जारी किया आदेश

By आजाद खान | Updated: May 16, 2022 16:51 IST

आपको बता दें कि सरकार 487 राशन दुकानें के जरिए हर महीने में दो बार 2 लाख 39 हजार 253 कार्ड धारकों को फ्री में राशन दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार हमीरपुर जिले में फ्री राशन ले रहे अमीरों पर नकेल कसने जा रही है। इसके लिए सरकार राशन कार्ड को वापस करने के लिए 20 मई तक का डेडलाइन दी है। जो कार्ड धारक इसको वापस नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई भी होगी।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरकार गरीबों का हक मारने वाले अमीर लोगों पर नकेल कसने जा रही है। दरअसल, जिले में सरकारी फ्री राशन का बहुत से अमीर लोग भी फायदा उठा रहे है, उन पर अब सरकार सख्त हो रही है और उन्हें जल्द से जल्द राशन कार्ड को वापस करने की बात कही रही। सरकार का यह भी कहना है कि जो कोई अपना कार्ड वापस नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। आपको बता दें कि जिले में करीब 12 लाख की अबादी है जिसमें पात्र गृहस्थी के 2 लाख 3 हजार 231 सफेद राशन कार्ड को डिपार्टमेंट ने जारी कर रखे है। यही नहीं इलाके में अति गरीब (अन्त्योदय) के 36 हजार 22 लाल राशन कार्ड धारक है। सरकार अब अमीर कार्ड धारकों से फ्री राशन को लेकर पात्र गरीबों में इसको बांटना चाहती है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक गरीबों को फ्री में राशन दे रही है जिसमे गेहूं और चावल के साथ अन्य सामग्री भी शामिल है। महीने में इनको सरकार एक बार रिफाइंड, चना और नमक भी भी देती है। सरकार 487 राशन दुकानें के जरिए हर महीने में दो बार 2 लाख 39 हजार 253 कार्ड धारकों को फ्री में राशन दे रही है। ऐसे में बहुत से ऐसे कार्ड धारक है जो अमीर है लेकिन फिर भी वह अपने आप को गरीब दिखाकर फ्री में राशन ले रहे हैं। सरकार इन लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दी है और इनसे कार्ड वापस करने को बोली है। 

कौन से लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन

जिला पूर्ति अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ए.सी.अथवा पांच केबीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर है, उनको फ्री वाला राशन नहीं मिलेगा और ऐसे कार्ड धारकों को अपना कार्ड भी वापस करना होगा। इसके साथ ही जिस परिवार में एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में समस्त सदस्यों की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपए से अधिक होगी और नगरीय क्षेत्र में वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक होने पर वह शख्स राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होगा। सरकार ने कार्ड को वापस करने के लिए सभी अमीर लोगों को 20 मई तक का समय दिया है। 

राशन कार्ड नहीं वापस करने पर क्यो होगा

मामले में बोलते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जो लोग 20 मई तक अपना राशन कार्ड वापस नहीं देते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार डोर-टू-डोर जांच ऐसे कार्ड धारकों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगी। इनके राशन कार्ड को निरस्त करने के साथ उनसे वसूली भी की जाएगी। आपको बता दें कि सरकार बाजार दाम पर यह वसूली करेगी जिसमें यह कहा जा रहा है कि गेहूं 24 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से तथा चावल 32 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वसूली की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीएम योगी के फैसलेयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट