लाइव न्यूज़ :

UP Exit Poll Results 2022: एग्जिट पोल बता रहे हैं यूपी में फिर चलेगा योगी का 'बुल्डोजर', साइकिल गई है पिछड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 21:47 IST

चाणक्य टूडे एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। 294 सीटों के साथ योगी फिर सरकार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि सपा को 105 सीटें, बसपा को महज  2 सीटें मिल सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचाणक्य टूडे एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रहा हैटाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 225 सीटें मिलने का अनुमान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को आए एग्जिट पोल ने एक सिरे से यूपी में फिर योगी के बुल्डोजर चलने के संकेत दे दिए हैं। योगी के बुल्डोजर के सामने अखिलेश यादव की साइकिल पिछड़ती हुई नजर आ रही है। चाणक्य टूडे एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। 294 सीटों के साथ योगी फिर सरकार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि सपा को 105 सीटें, बसपा को महज  2 सीटें मिल सकती हैं। 

एग्जिट पोल के अनुसार, लड़की हूं लड़ सकती हूं...नारे को लेकर चलने वाले कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का असर जनता पर नहीं पड़ा। एग्जिट पोल में उसे महज एक सीट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। चाणक्य टूडे एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को 35 फीसदी, बीएसपी को 13 प्रतिशत, कांग्रेस को 4 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी वोट मिले हैं। 

वहीं टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भी बीजेपी दोबारा सरकार बनाते दिख रही है। बीजेपी को 225 सीटें मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी को 151 सीटों मिल रही हैं। वहीं मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी को 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 4 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है। 

टाइम्स नाउ-वीटो एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में बीजेपी के 31 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि कट्टर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी 23 सीटें जीत सकती है। वहीं वोटिंग शेयर की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 39. 39 प्रतिशत वोट मिला है। समाजवादी पार्टी को 35.32 फीसदी, बीएसपी को 13.38 फीसदी, कांग्रेस को 7.76 प्रतिशत और अन्य के खाते में 4.15प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। 

इसी प्रकार ETG रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 230 से 245 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि सपा+ को 150 से 165 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस को 2 से 6 और बहुजन समाजवादी पार्टी को 5 से 10 सीटें आने की संभावना है। 

वहीं P-मार्क एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ को 240, सपा को 140, बीएसपी को 17 और कांग्रेस को 04 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि Matrize एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 262-277, सपा  को 119-134, बीएसपी को 7-15, कांग्रेस को 3-8 सीट मिल सकती हैं। वहीं Pollstrat एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी+ को 211-225, सपा+ को 116-160, बीएसपी को 14-24 सीटें आ सकती हैं और कांग्रेस के खाते में 4 से 6 सीटे आने का अनुमान है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल