लाइव न्यूज़ :

क्या राजग में सबकुछ ठीक नहीं?, अनुप्रिया पटेल ने कहा-परिवार में अनबन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 21:43 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के प्रमुख घटक अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है।भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलता है, तो यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।दिशा में लगातार प्रयासरत है और किसान सम्मान निधि उसी का एक हिस्सा है।

आजमगढ़ः अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि केंद्र की सरकार किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है तथा उनकी पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से कोई मतभेद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के प्रमुख घटक अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के बाद विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “यदि विपक्ष भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलता है, तो यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना का स्पष्ट लक्ष्य बताते हुए कहा कि सेना ने इसको सफलतापूर्वक पूरा किया। पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है और किसान सम्मान निधि उसी का एक हिस्सा है।

पटेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री ने जारी की है, जिसके तहत देश के नौ करोड़ 70 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं और इसमें ढाई करोड़ किसान केवल उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव के सवाल पर कहा, “पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है और जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है।

पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में पूरा मौका दिया जाएगा।” राजग के साथ रिश्तों पर सवाल का जवाब देते हुए पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी राजग का एक हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार से कोई दरार नहीं है और कहीं कोई आपसी मतभेद नहीं है।

टॅग्स :Anupriya Patelउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार